Tragic Death of Widow After Snake Bite in Baniya Chapar Village बनिया छापर में सांप के डंसने से विधवा महिला की मौत, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsTragic Death of Widow After Snake Bite in Baniya Chapar Village

बनिया छापर में सांप के डंसने से विधवा महिला की मौत

शौच के बाद नल हाथ-पैर धोने गई थीं, इसी दौरान सांप ने डंस लियाया छापर गांव में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय विधवा संगीता देवी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। संगीता देवी स्वर्गीय पिंटू...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 14 May 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
 बनिया छापर में सांप के डंसने से विधवा महिला की मौत

शौच के बाद नल हाथ-पैर धोने गई थीं, इसी दौरान सांप ने डंस लिया बनिया छापर गांव की घटना, पति की पांच साल पहले हो चुकी है मौत फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय विधवा संगीता देवी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। संगीता देवी स्वर्गीय पिंटू सिंह की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, संगीता देवी रोज की तरह सुबह शौच के बाद पास के नल पर हाथ-पैर धोने गई थीं। उसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही संगीता देवी ने दम तोड़ दिया। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगीता देवी के पति की मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले हो चुकी थी। संगीता देवी ही अपने दो छोटे बच्चों की परवरिश और घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह खेतीबाड़ी से मिलने वाली आमदनी से बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती थीं। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।