पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को कराया यज्ञशाला में प्रवेश
पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को कराया यज्ञशाला में प्रवेशपंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को कराया यज्ञशाला में प्रवेशपंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को कराया...

पंचाग पूजन व मंडप प्रवेश के साथ 9 दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश की पूजा कर यजमानों को कराया यज्ञशाला में प्रवेश पावापुरी, निज संवाददाता। स्थानीय पोखरपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री सूर्य नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को पंचांग पूजन के बाद मंडप प्रवेश हुआ। इसके बाद यज्ञ-पूजन हवन प्रारंभ हुआ। श्री सूर्य नारायण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान किया जाएगा। सोमवार को यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। प्रधान यजमान पत्नी सहित यज्ञशाला में प्रवेश किया। सुबह सात बजे से वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य के अलावा यज्ञ कार्य में लगे विद्वानों ने गणपति पूजन के बाद पंचांग पूजन करते हुए मंडप प्रवेश की पूजा की। इस दौरान यज्ञ के यजमानों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। वहीं मंगलवार को अग्नि मंथन कर अग्नि देव को यज्ञ में विराजमान किया गया। यज्ञ समिति के सदस्य रामसागर सिंह व पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान यज्ञ समिति के साथ स्थानीय लोग पूरी तन्मयता से यज्ञ कार्यक्रम के संचालन में अपनी सहभागिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्रों की गूंज के बीच धूप दीप नैवेद्य की सुंगंध जैसे चारों तरफ फैलती जा रही थी, वैसे वैसे वातावरण अपने आप दिव्यता को धारण करता चला जा रहा था।विद्वानों ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी प्रकार से यज्ञ में डाली जाने वाली आहुतियों के शुभ परिणाम की व्याख्या की। बताया यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। अनेक प्रकार से मानव जीवन को लाभ पहुंचाता है। यज्ञ जग कल्याण के लिए किया जाता है। श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि यज्ञ समिति द्वारा सभी के ठहरने व भोजन के उचित प्रबंध किए गए है। श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष रूप से बैठने आदि की व्यवस्था की गई है। यज्ञ को सफल बनाने में गांव के सभी पुरुष महिलाएं लगे हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।