सिविल डिफेंस वॉलंटियर भर्ती को रजिस्ट्रेशन शुरू
बेतिया में युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा में योगदान देने के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण में समस्या के लिए माय भारत टोल फ्री...

बेतिया, बेतिया कार्यालय। आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना सक्रिय योगदान देने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराकर सिविल डिफेंस वालंटियर बन सकते हैं। पंजीकरण के लिए युवा को ‘माय भारत पोर्टल पर जाकर सिविल डिफेन्स वालंटियर का फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण में किसी भी समस्या के लिए माय भारत टोल फ्री नंबर अथवा जिला नेहरू युवा केंद्र कार्यालय या संबंधित एनएसएस यूनिट में संपर्क कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ‘माय भारत इनीशिएटिव के अंतर्गत आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के इच्छुक युवाओं का डाटाबेस तैयार कर रहा है।
यह डाटाबेस आपातकालीन परिस्थितियों में सहयोग के लिए संबंधित प्रशासन के साथ शेयर किया जाएगा। आपातकालीन परिस्थितियों में सिविल डिफेंस वॉलंटियर फायर सर्विस, पुलिस, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में मदद करके अपने शहर के असली हीरो बन सकते हैं। साथ ही, देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। हाल ही में चली मॉक ड्रिल्स एवं ब्लैक आउट के दौरान इन्होंने शानदार कार्य कर देश सेवा का उदाहरण पेश किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।