हिमालय दर्शन को बैजनाथ-ग्लादम से चले हेली सेवा : रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कौसानी से गरुड़ तक जिले का दौरा किया और कहा कि गरुड़ तक हेली सेवा शुरू हो गई है। उन्होंने बैजनाथ और ग्वालदम से हिमालय दर्शन के लिए हेली सेवा शुरू करने की मांग की। रावत...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। कौसानी से लेकर गरुड़ तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गरुड़ तक हेली सेवा शुरू हो गई है। अब सरकार को बैजनाथ और ग्वालदम से हिमालय दर्शन के लिए हेली सेवा शुरू करनी चाहिए। हमारी सरकार ने 2016 में यह योजना चलाई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया। पूर्व सीएम अल्मोड़ा से दो बजे कौसानी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह सिलसिला लौबांज समेत अन्य स्थानों तक चलता रहा। इसके बाद सीएम पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष भुवन पाठक के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हुए। देहरादून जाने से पूर्व सीएम रावत ने कहा कि बैजनाथ से हिमालय दर्शन के लिए हेली सेवा चलनी चाहिए। 2016 में उनकी सरकार ने यह सेवा ग्वलादम से चलाई थी। हिमालय दर्शन इसका नाम रखा गया था। हमारी सरकार जाने के बाद यह योजना बंद हो गई है। बैजनाथ ग्वालदम दोनों जगह से सेवा शुरू होनी चाहिए। ग्वालमद से पंचायचूली, चौखंबा, त्रिशूल आदि हिमालय के दर्शन होंगे। जबकि बैजनाथ से शुरू होने वाली सेवा से पिंडारी, सुंदरढूंगा व कफनी ग्लेशयिर के पर्यटक दर्शन करेंगे। पर्यटक दो दिन रुकने बजाए चार दिन रुकेंगे। इससे रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भारत सिंह, पूर्व प्रधान लक्ष्मण आर्या, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपा धपोला, गिरीश कोरंगा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।