बाह्मण जाति नहीं, जीवन जीने की एक प्रवृत्ति: डॉ. दिनेश शर्मा
Sambhal News - परशुराम मंदिर सेवा समिति द्वारा भगवान श्रीपरशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज की भूमिका और भाजपा के विकास कार्यों...

परशुराम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को भगवान श्रीपरशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट श्रीपरशुराम मंदिर से निकली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्राहृम्ण समाज ने सर्व समाज को हमेशा साथ लेकर चलने का संकल्प ले रखा है। सनातन धर्म लोगों के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है। वह बतौर मुख्य अतिथि मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर के निकट नव निर्मित भगवान परशुराम की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिर परिसर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण शब्द की व्याख्या करने वालों को समझ में आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति नहीं है, जीवन जीने की एक प्रवृत्ति का नाम है। जो अपने लिए नहीं वरन् सबके कल्याण की भावना का प्रतिपालन करता है, जो कहता है प्राणियों में सद्भावना हो, जो कहता है विश्व का कल्याण हो, जो दूसरों के सुख की कामना करता है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके मंगलकामना करने का कार्य करता है, वो ब्राह्नमण है। ब्राह्मणों को तिरस्कृत करने वाले लोग आज उसके महत्व को जान और मान रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए सभी के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जो पार्टियां आज बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं, वे भारतीय संस्कृति, धर्म की, जातियों की उपेक्षा करते रहे और जब मौका मिला तो वे एक ही जाति को लेकर बैठ गए, उन्हें अन्य कोई जाति व समाज नहीं दिखा। जब भाजपा आई तो हमने स्पष्ट किया कि हम संस्कृति को पोषित करेंगे व सर्वसमाज का उत्थान करेंगे। पहले प्रदेश में गुंडाराज था, लेकिन योग बाबा की सरकार में गुंडे थर-थर कांप रहे हैं। माफियाओं का प्रदेश से पलायन हो गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गौरवकांत शर्मा समेत एमएलसी बागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, जिलाध्यक्ष भाजपा हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी, मंजू दिलेर, कमल कुमार कमल आदि मौजूद रहे। संभल कल्कि नगरी, यहां लोग भाग्यशाली पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि संभल भगवान कल्कि के अवतरण की भूमि है। यहां के लोग भाग्यशाली हैं। हरिहर मंदिर भी संभल में है। उन्होंने कहा कि संभल में तीर्थों की खोज हुई। सनातन के सबूत भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवान कल्कि का अवतार होगा तब, भगवान परशुराम उनके गुरू होंगे। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव हो रहा विकास भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के लोगों का विकास किया जा रहा है। चाहे वह राशन वितरण हो, या फिर शिक्षा या स्वास्थ्य लाभ सभी को बराबर के दर्जे से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसी की जाति या धर्म पूछकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा। सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर देश व प्रदेश का विकास किया जा रहा है। भगवान परशुराम का पूजन का छाती हो गई चौड़ी पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान परशुराम का पूजन कर गर्व से छाती चौड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ की लागत से अरूणाचल में जहां भगवान परशुराम ने अपना सबकुछ समुद्र में त्यागा था। वहां सरकार उनका संग्रहालय बना रही है। इसके अलावा 51 करोड़ की लागत से विशाल मूर्ति भी बनाई जा रही है। यह गर्व की बात है। धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा परशुराम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीपरशुराम के जन्मोत्सव पर विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा के बाद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीपरशुराम जी झांकी समेत अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। डीजे की धुन से निकल रहीं भक्तिगीतों की धुनों पर श्रद्धालु फरसा व तलवार लेकर नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। इस बीच शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने भी भगवान परशुराम के रथ को खींचा। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, सब्जी मंडी, बर्तन बाजार, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली रोड, नया बाजार, पुराना डाकखाना रोड होते हुए मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। इसके बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गौरवकांत शर्मा, कृष्णमुरारी शंखधार, रवि शंखधार, दीपक शर्मा, प्रिंस शर्मा, अतुल उपाध्याय, मनोज शंखधार, संजीव श्रोत्रिय, कमल शर्मा, शोभित कुमार काका, अजय शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।