retired IAS officer son and SUDA project manager committed suicide in lucknow लखनऊ में SUDA के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड IAS के बेटे ने लगा ली फांसी, घर में फंदे से लटका मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsretired IAS officer son and SUDA project manager committed suicide in lucknow

लखनऊ में SUDA के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड IAS के बेटे ने लगा ली फांसी, घर में फंदे से लटका मिला शव

राजधानी लखनऊ में SUDA के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड IAS के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव घर में फंदे पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sun, 8 June 2025 11:48 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में SUDA के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड IAS के बेटे ने लगा ली फांसी, घर में फंदे से लटका मिला शव

राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर बी ब्लॉक में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्रा (59) ने शनिवार रात घर में फांसी लगा ली। उनका शव फंदे पर लटका मिला। वह रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे थे। सुधाकांत काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची गाज़ीपुर पुलिस ने शव को कब्जे लिया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंदिरा नगर बी ब्लॉक निवासी कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि पिता सुधाकांत मिश्रा सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि पिता सुधाकांत मिश्रा कई वर्ष से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। पिता सुधाकांत तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। कार्तिकेय के मुताबिक, शनिवार को वह अपनी सास को देखने अस्पताल गए थे। घर पर पिता सुधाकांत और मां इंदिरा ही थीं।

रात में वह अस्पताल से घर पहुंचे तो पिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मां दूसरे कमरे में लेटी थीं। पिता को कई बारआवाज दी। दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद पिता ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो पिता सुधाकांत फांसी फंदे से लटके हुए थे। दरवाजा तोड़कर भीतर गए पिता को फंदे से उतारकर पास स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर गाजीपुर के बताया, जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने ने बताया कि अभी तो तनाव के चलते फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
मुस्लिम न बनी तो इतने बम मारूंगा कि घर तबाह हो जाएगा, धमकी से छात्रा दहशत में
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |