Farmers Meeting in Sultan Ganj Government Schemes and Agricultural Techniques Discussed अच्छे उत्पादन के लिए उन्नतिशील बीजों का करें प्रयोग, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFarmers Meeting in Sultan Ganj Government Schemes and Agricultural Techniques Discussed

अच्छे उत्पादन के लिए उन्नतिशील बीजों का करें प्रयोग

Mainpuri News - मैनपुरी। सुल्तानगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हन्नूखेड़ा में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Sun, 8 June 2025 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
अच्छे उत्पादन के लिए उन्नतिशील बीजों का करें प्रयोग

सुल्तानगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हन्नूखेड़ा में रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्यप्रताप सिंह ने किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि खरीफ का सीजन चल रहा है। धान की नर्सरी डाली जा रही है। किसान उन्नतिशील बीज बोएं और तकनीक के साथ खेती कर अधिक से अधिक लाभ कमाएं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राम नगीना सिंह ने मूंगफली, धान सहित विभिन्न फसलों के अच्छे उत्पनादन की जानकारी दी। बताया कि किसान बीज शोधन अवश्य करें। मिट्टी की जांच प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर कराएं।

जिले की मिट्टी में जीवाश्म की कमी है। जिसके चलते डाली जाने वाली रासायनिक खाद पूरी तरह से मिट्टी नहीं ले पाती और खाद पूरी तरह काम नहीं करती। इसलिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जीवाश्म की मात्रा बढ़ाई जाए। जिसके लिए खेतों में हरी खाद जुतवाएं। वर्मी कंपोस्ट डाली जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।