Police Arrest Three Accused in Molestation Case Near Bhairo Pur Durga Temple छेड़खाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPolice Arrest Three Accused in Molestation Case Near Bhairo Pur Durga Temple

छेड़खाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Mau News - मधुबन के भैरोपुर दुर्गा मंदिर के पास पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एक महिला ने शिकायत दी थी कि 27 अप्रैल को उसकी दो नाबालिग बेटियां घर लौटते समय बाइक पर आए युवकों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 30 April 2025 12:38 AM
share Share
Follow Us on
छेड़खाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मधुबन। थाना क्षेत्र के भैरोपुर दुर्गा मंदिर के समीप से पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि बीते 27 अप्रैल को इसकी दो नाबालिग बेटियां मधुबन से घर आ रही थी। जैसे ही नारायनपुर पुल पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवक छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़कियों ने विरोध किया तो इन्हे घर से उठा ले जाने की धमकी देने लगे। युवकों के इस अशोभनीय हरकत को देख लड़कियां चिखने चिल्लाने लगी थी। जिससे मौके पर तमाम लोग आ गए थे। जिन्हे देख युवक भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की मां के तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।