Municipal Corporation Executive Members Tenure Ends New Elections for Six Members and Vice President नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 मई को खत्म, उपाध्यक्ष के लिए भी मचेगी होड़, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMunicipal Corporation Executive Members Tenure Ends New Elections for Six Members and Vice President

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 मई को खत्म, उपाध्यक्ष के लिए भी मचेगी होड़

Lucknow News - नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। भाजपा के पांच और सपा के एक सदस्य का कार्यकाल खत्म होगा। नए सदस्यों का चुनाव होगा और उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 14 May 2025 11:39 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 मई को खत्म, उपाध्यक्ष के लिए भी मचेगी होड़

नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो जाएगा। इनमें भारतीय जनता पार्टी के पांच तथा समाजवादी पार्टी का एक सदस्य शामिल है। इनकी जगह छह नए सदस्य चुने जाएंगे। साथ ही कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया में किया जाएगा। भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी और रणजीत सिंह का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं सपा के एकमात्र कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह बाल्मीकि का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा। उपाध्यक्ष पद भी खाली होगा कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता का कार्यकाल भी 31 मई को समाप्त हो जाएगा।

इसके बाद वह केवल पार्षद के रूप में रहेंगे। कार्यकारिणी के नए उपाध्यक्ष का चयन भी महापौर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में किया जाएगा। चूंकि सदन में भाजपा का बहुमत है, ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का ही पार्षद चुना जाना तय है। ----------------------- जोर-आजमाइश तेज, महापौर व नगर अध्यक्ष के दरवाजे खटखटाए जा रहे शहर के विकास से जुड़ी नीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्यकारिणी और उपाध्यक्ष पद को लेकर पार्षदों के बीच जबरदस्त खींचतान शुरू हो चुकी है। भाजपा पार्षदों ने पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नगर अध्यक्ष के आवास और कार्यालय में इन दिनों भाजपा पार्षदों की चहल-पहल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के दावेदार महापौर के करीबी बनने और पार्टी में प्रभाव बढ़ाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। कई पार्षद सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी अपनी सक्रियता दिखाकर पार्टी नेतृत्व को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अब तक महापौर ने कार्यकारिणी की बैठक की तिथि घोषित नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।