Eid ul-Azha Prayers Held with Purity in Kanpur Prayers for Peace and Unity ईदगाहों और मस्जिदों में पाकीज़गी से अदा की नमाज, अमन और हिफाज़त की दुआएं, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsEid ul-Azha Prayers Held with Purity in Kanpur Prayers for Peace and Unity

ईदगाहों और मस्जिदों में पाकीज़गी से अदा की नमाज, अमन और हिफाज़त की दुआएं

Kanpur News - कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार को ईदगाहों और मस्जिदों

Sat, 7 June 2025 12:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
ईदगाहों और मस्जिदों में पाकीज़गी से अदा की नमाज, अमन और हिफाज़त की दुआएं

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार को ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी पाकीज़गी के साथ अदा की गई। इस मौके पर मुल्क में अमन, इत्तेहाद और मजलूमों की मदद की दुआएं की गईं। बड़ी ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज मौलाना सुभान इलाही ने अदा कराई। नमाज का वक्त 07:30 तय किया गया था। इसे बढ़ा कर 07:45 कर दिया गया। नमाज शुरू होते ही ईदगाह के पांच में से चार मुख्य गेट बंद कर दिए गए। नमाज के बाद खुत्बा शुरू होते ही इन्हें खोल दिया गया। शहर की दूसरी ईदगाहों में भी ईद उल अजहा की नमाज पाकीज़गी से अदा की गई।

बगाही ईदगाह में बड़ी तादाद में नमाजियों ने नमाज की अदायगी की। उस्मानपुर, मसवानपुर, गद्दियाना, जाजमऊ समेत अन्य ईदगाहों में नमाज अदा की गई और दुआएं मांगी गईं। अहले हदीस मसलक की फेथफुल गंज स्थित ईदगाह में ख़्वातीन ( महिलाओं) ने भी यहां नमाज अदा की। यहां कारी अब्दुस्समी ने नमाज अदा कराई। शिया जामा मस्जिद ग्वालटोली समेत शहर की सभी अन्य मस्जिदों में दो बार में नमाज अदा की गई। सड़क पर नमाज न हो इसके लिए खास इतंजाम किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों में रोजगार, हरियाली, हज कुबूल फरमाने और नेक राह पर चलने की दुआ की गई। नमाज के बाद घरों में सुनने इब्राहिमी (कुर्बानी) अदा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।