Controversy Erupts Over Wedding Ceremony Due to Boy s Epilepsy Claims मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह लड़की पक्ष ने तिलक चढ़ाने से किया इंकार, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsControversy Erupts Over Wedding Ceremony Due to Boy s Epilepsy Claims

मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह लड़की पक्ष ने तिलक चढ़ाने से किया इंकार

Unnao News - मोहान में एक शादी समारोह में विवाद तब पैदा हुआ जब लड़की के पक्ष ने लड़के के मिर्गी के दौरे के कारण तिलक समारोह में आने से इनकार कर दिया। इस पर लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और आर्थिक...

Sat, 7 June 2025 10:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share
मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह लड़की पक्ष ने तिलक चढ़ाने से किया इंकार

मोहान। लड़के के मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह कर लड़की पक्ष के लोगों ने तिलक चढ़ाने गांव आने से इंकार कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन लड़की के गांव पहुंचे और पंचायत होती रही। बात न बनने पर लड़के के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बहरौली जहांनपुर गांव के रहने वाले शिव कुमार के तेईस वर्षीय बेटे सहज राम की शादी लखनऊ के रहीमाबाद के चिहुटा गांव निवासी युवक की बेटी से तय हुई थी। छह जून को घर पर तिलक का कार्यक्रम था। लड़के के घर पर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

डीजे पर फूफा और बुआ डांस कर रहे थे और रिश्तेदारों को खाना खिलाने के लिए तैयारियां भी चल रही थीं। इसी दौरान रात करीब 9 बजे लड़की के पिता का फोन आया। उन्होंने कहा कि लड़के को मिर्गी का दौरा आता है इसीलिए वह तिलक के लिए नहीं आएंगे। यह सुनते ही माहौल बदल गया। सभी रिश्तेदार बिना खाना खाए ही घरों को लौट गए। लड़के के पिता शिवकुमार ने बताया कि इस वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि अगर तिलक नहीं करना था तो पहले ही बता देना चाहिए था। बाद में लड़के पक्ष के लोग लड़की के गांव पहुंचे। वहां कई घंटों तक पंचायत चली। मगर कोई हल नहीं निकला। लड़के के पीड़ित पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।