आईजीआई के प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हुए विश्वविद्यालय के छात्र
Gorakhpur News - गोरखपुर में भारतीय भू-आकृति विज्ञान संस्थान और युवा भू-आकृति विज्ञान फोरम द्वारा उन्नत मानचित्रण तकनीक पर पांचवां प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 30 शोधार्थियों ने भाग लिया, जिसमें गोरखपुर...

गोरखपुर। भारतीय भू-आकृति विज्ञान संस्थान (आईजीआई) और युवा भू-आकृति विज्ञान फोरम (वाईजीएफ) के पांचवें प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उन्नत मानचित्रण तकनीक विषय पर डॉ. नित्यानंद हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र, दून विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल के शोधार्थी अंकित सिंह एवं गौरव राय ने सहभागिता की। दोनों शोधार्थी गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग सहायक आचार्य डॉ. प्रकाश सिंह के निर्देशन शामिल हुए। डॉ. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर के कुल 30 शोधार्थी शामिल हुए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्नत सैद्धांतिक ज्ञान को बढ़ाना और आधुनिक मानचित्रण तथा भू-आकृति विज्ञान शोध तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान करना है।
बताया कि प्रतिभागियों को विषयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण जैसे, बाढ़ सिमुलेशन, जीपीआर और ईआरटी सर्वेक्षण, आइसोटोप डेटा संग्रह, ग्लेशियोलॉजिकल खतरा मानचित्रण की जानकारी देने के साथ भूस्खलन जोखिम विश्लेषण, रॉक मैकेनिक्स, थ्रस्ट, गुफाओं और घाटियों का अवलोकन कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।