bihar Martyr Sunil Singh last rites in buxar operation sindoor बिहार के लाल सुनील सिंह का आज अंतिम संस्कार, ऑपरेशन सिंदूर में हुए थे शहीद, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsbihar Martyr Sunil Singh last rites in buxar operation sindoor

बिहार के लाल सुनील सिंह का आज अंतिम संस्कार, ऑपरेशन सिंदूर में हुए थे शहीद

सुनील सिंह यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजौरी में पाकिस्तान के ड्रोन के हमले में घायल हो गए थे। गंभीर हालात में उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से एयरलिफ्ट कर उधमपुर ले जाया गया था।

Sun, 8 June 2025 07:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार के लाल सुनील सिंह का आज अंतिम संस्कार, ऑपरेशन सिंदूर में हुए थे शहीद

पहलगाम हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वाले बिहार के लाल सुनील सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। बक्सर के चौसा में शहीद का अंतिम संस्कार होगा। शहीद का शव बक्सर पहुंच चुका है। सेना के विशेष वाहन से शहीद का शव बक्सर पहुंचा। इस दौरान लोग सड़क पर हाथ में तिरंगा लिए नजर आए। लोगों का हुजूम शहीद जवान के दर्शन के लिए बेकरार था। कई लोगों ने बिहार के वीर सपूत को लेकर नारे भी लगाए। 

इससे पहले चौसा के रहने वाले शहीद सुनील सिंह यादव का पार्थिव शरीर शनिवार की रात पौने आठ बजे इंडिगो के विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, डीजीपी विनय कुमार, एसपी अवकाश कुमार के अलावा अन्य अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। मौके पर सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

पटना एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को विशेष वाहन से उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा। सुनील सिंह यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजौरी में पाकिस्तान के ड्रोन के हमले में घायल हो गए थे। गंभीर हालात में उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से एयरलिफ्ट कर उधमपुर ले जाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार विधानसभा चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं चिराग, केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया
बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट कब होगा चालू, कितनी बिजली मिलेगी

छह जून को इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। सुनील सिंह यादव के पिता जगनारायण यादव किसान हैं। उनकी माता सेवानिवृत शिक्षिका हैं। तीन भाइयों में सुनील सबसे बड़े थे। सुनील से छोटे भाई चंदन सिंह हैं। एक और भाई अनिल यादव घर में खेती किसानी करते हैं । सुनील को दो बेटे हैं एक 14 साल का बेटा सौरभ है। एक छोटा बेटा सात साल का किशोर है।

read moreये भी पढ़ें:
चिराग भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा में नव संकल्प महासभा

CM नीतीश ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल हुए बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।