Historic Indian Volleyball Federation Elections Uttam Raj Wins for Jharkhand झारखंड के उत्तम राज की जीत से वॉलीबॉल को नई उड़ान, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsHistoric Indian Volleyball Federation Elections Uttam Raj Wins for Jharkhand

झारखंड के उत्तम राज की जीत से वॉलीबॉल को नई उड़ान

भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के ऐतिहासिक चुनाव 07 जून को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर हुए। झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज ने कार्यकारी समिति सदस्य पद पर जीत हासिल की। यह चुनाव पारदर्शिता और...

Sun, 8 June 2025 11:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
झारखंड के उत्तम राज की जीत से वॉलीबॉल को नई उड़ान

जमशेदपुर।भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) के बहुप्रतीक्षित और ऐतिहासिक चुनाव 07 जून को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हुआ। इस चुनाव में झारखंड के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज ने कार्यकारी समिति सदस्य पद पर जीत हासिल की।यह चुनाव न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में शांतिपूर्वक और नियमों के अनुसार सम्पन्न हुआ, जो भारतीय वॉलीबॉल में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। उत्तम राज की जीत केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि झारखंड के समर्पित वॉलीबॉल समुदाय की सामूहिक उपलब्धि है। झारखंड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आरके आनन्द, सचिव शेखर बोस और कोषाध्यक्ष उत्तम राज हैं।

लंबे समय से राज्य में वॉलीबॉल के विकास और खिलाड़ियों के हितों के लिए कार्यरत है। चुनाव परिणाम में अन्य विजेताओं में अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, महासचिव रामानंद चौधरी, कोषाध्यक्ष हरि सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, सुशांत विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव आनंद राजहंस व कुलदीप वत्स और कार्यकारी सदस्य विनय जोसेफ, मिथिलेश कुमार सिंह, पार्थ दास, एस. रामदासी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।