एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम का हिस्सा बनें युवा : अभिजात
Gonda News - गोण्डा में एसीपीएम मेडिकल कॉलेज में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर युवा परिचर्चा का आयोजन हुआ। भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर...

गोण्डा, संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एसीपीएम मेडिकल कॉलेज में युवा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेंद्र विक्रम शाही रहे। अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता व संचालन युवा मोर्चा महामंत्री विनीत सिंह ने किया। संयोजन प्रशासक एससीपीएम धीरज दुबे द्वारा किया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस राष्ट्र को जब भी किसी विशेष योगदान की आवश्यकता पड़ी है तो भारत की युवा पीढ़ी ने सर्वाधिक योगदान देने का कार्य किया। आज इस राष्ट्र को पुनः एक बार आप सब की आवश्यकता है, अपने लोकतंत्र को और अधिक उत्कृष्ट एवं मजबूत बनाने के लिए हम सभी को एक राष्ट्र एक चुनाव मुहिम का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर साल होने वाले चुनाव को रोकना होगा। पांच वर्ष पर एक बार चुनाव हो ,इसके लिए हम सभी को आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर अनिल कुमार, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया, राम गोपाल साहू ,अमर पाठक, विवेक शुक्ला, वेलकम तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में एससीपीएम के छात्र उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।