Congress Protests Against MP Minister s Insulting Remarks on Colonel Sofia Qureshi अमर्यादित टिप्पणी पर मंत्री को बर्खास्त किया जाए, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsCongress Protests Against MP Minister s Insulting Remarks on Colonel Sofia Qureshi

अमर्यादित टिप्पणी पर मंत्री को बर्खास्त किया जाए

Gonda News - गोंडा में कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने भाजपा से मांग की कि मंत्री को पार्टी से बर्खास्त किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 14 May 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
अमर्यादित टिप्पणी पर मंत्री को बर्खास्त किया जाए

गोंडा, संवाददाता। कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध जताया है। उन्होंने भाजपा से ऐसे मंत्री को पार्टी से आजीवन प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त करने की मांग की है। ऐसा न करने पर कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने की बात कही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने बैठक की। इसमें पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दिए गए जवाबी कार्यवाही के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की प्रशंसा की गई। प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा कि हमारी सेना देश और दुनिया में सिरमौर है।

हम सबको भारत देश की बहादुर सेना पर भरोसा और गर्व है। बैठक में वसीम सिद्दीकी, शहजादे मेवाती, शिव बहादुर सिंह,चांद खान, वाजिद अली, सलीम कुरैशी, खगेश चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।