Police Arrest Fugitive in Attempted Murder Case After Four Years गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार, Gauriganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsPolice Arrest Fugitive in Attempted Murder Case After Four Years

गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार

Gauriganj News - गौरीगंज में पुलिस ने चार साल से फरार अभियुक्त ध्रुवराज यादव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। 25 जुलाई 2021 को उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंजWed, 30 April 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
गैर इरादतन हत्या के प्रयास का अभियुक्त गिरफ्तार

गौरीगंज। संवाददाता गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में चार साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त को चंदीगढ़ से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।

एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के संभावां निवासी ध्रुवराज यादव पर 25 जुलाई 2021 को गैरइरादतन हत्या के प्रयास, अपराधिक षड़यंत्र रचने सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। 15 जुलाई 2023 को उसके घर की कुर्की का आदेश प्राप्त हुआ था। जिसके बाद 17 जुलाई 2023 को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी। बीते मंगलवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को सेक्टर 17 चंदीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसे वहां से गौरीगंज लाया गया। विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने एसआई प्रदीप सिंह व विवेक सिंह भी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।