डीजे बंद करने पर भड़के लोग, शराब के नशे में लड़की पक्ष को पीटा
Etah News - डीजे बंद करने को लेकर एक शादी में विवाद हुआ, जिसमें कुछ लोगों ने लड़की के पक्ष के छह लोगों पर हमला किया। हमले में दुल्हन की बहन सहित दो गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।...

डीजे बंद करने पर भड़के कुछ लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमले में दुल्हन की बहन सहित छह लोगों के चोट आई, जिनमें दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायलों के अनुसार शराब के नशे में आए कुछ लोग डीजे बजा रहे हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के गांव असरौली में वीरेन्द्र की बेटी की शादी है। मंगलवार को गांव में भात की रस्म शुरू होने वाली थी। कुछ लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा। बताया कि गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में थे वह लोग डीजे बंद नहीं कर रहे थे। डीजे को बंद करा दिया गया। इतनी सी बात पर उन लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हॉकी, डंडे से हमला कर घायल किया है। हमले में छह लोगों चोट आई है। बताया कि हमले में बेटी सुमन, राजेश के काफी गंभीर चोट आई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।