यूपी में कानपुर शनिवार को सबसे गर्म शहर रहा। यहां अप्रैल में दिन की तपिश मई-जून जैसी होने लगी। शनिवार को एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर के अलावा इतना ही पारा प्रयागराज और सुल्तानपुर का रहा।
झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों की चपेट में आए प्रदेश के 24 जिलों में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। गुरुवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा, जबकि 44.6 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज दूसरे नम्बर पर रहा।
यूपी में तेज शुष्क और गर्म हवा के थपेड़े, ऊपर से तीखी धूप ने परेशान किया हुआ है। गुरुवार को गर्मी से यूपी बेहाल रहा। दिन का पारा पिछले दो दिनों के मुकाबले बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से मामूली राहत दे सकता है।
उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (हीटवेव) का प्रकोप जारी है। धूप इतनी तेज रही कि वातावरण में नमी का प्रतिशत सिर्फ आठ रह गया। यह सीजन में सबसे कम रही। अधिकतम तापमान 40.8 पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में 5.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
Rain Alert: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 27 अप्रैल तक भारी बारिश होगी। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।
Lucknow weather: राजधानी लखनऊ में तपिश से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी तीन दिन तक राहत के आसार नहीं है।
UP Weather: यूपी में 10 जिलों का पारा 42 के पार पहुंच गया। गर्मी लोग बेहाल हैं। मौसम में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 24-25 अप्रैल को कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही या हल्की बदली छाएगी। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
यूपी में भीषण गर्मी के साथ ही लू का प्रकोप ज्यादातर जिलों में शुरू हो गया है। 21 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में आठवीं तक के स्कूलों का समय भी बदलने लगा है।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने सितम ढा दिया है। राजधानी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा में भी गर्मी विकराल रूप लेने वाली है।
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार यूपी अब गर्मी का असर बढ़ता जाएगा। इस हफ्ते कोई पश्चिमी विक्षोभ राहत देने नहीं आने वाला। सोमवार को यूपी में सबसे गर्म प्रयागराज रहा। यहां अधिकतम पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया तो न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला कानपुर रहा