पुलभट्टा में फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
किच्छा के ग्राम बरी में 45 वर्षीय ओमप्रकाश का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका मिला। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह सोने गया था। सुबह परिजनों ने उसे लटका देखा, जिससे कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की...

किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा अन्तर्गत ग्राम बरी में एक व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गेंदा लाल निवासी ग्राम बरी खेती किसानी करता था। बीते शनिवार रात्रि ओमप्रकाश खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिससे कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ओम प्रकाश को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।