Hindi Newsक्रिकेटMI vs LSG Match Highlights: मुंबई ने मारा जीत का पंजा, लखनऊ से हिसाब बराबर; बुमराह ने की कातिलाना गेंदबाजी

MI vs LSG Match Highlights: मुंबई ने मारा जीत का पंजा, लखनऊ से हिसाब बराबर; बुमराह ने की कातिलाना गेंदबाजी

MI vs LSG Match Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। जसप्रीत बुमराह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की।

MI vs LSG Match Highlights: मुंबई ने मारा जीत का पंजा, लखनऊ से हिसाब बराबर; बुमराह ने की कातिलाना गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस प्लेयर्स

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 27 Apr 2025 07:42 PM
हमें फॉलो करें

MI vs LSG Match Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने जीत का पंजा मारा है। एमआई ने रविवार को आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से शिकस्त दी। एमआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 216 का टारगेट दिया और लखनऊ टीम 161 रनों पर सिमट गई। एलएसजी के लिए आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौकेों और दो सिक्स की बदौलत 35 रन जुटाए। धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एडेन मार्करम (9) तीसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद, मिचेल मार्श (24 गेंदों में 24) ने निकोलस पूरन (15 गेंदों में 27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की पार्टनरशिप की। कप्तान ऋषभ पंत (4) एक बार फिर प्लॉप रहे। मार्श और बडोनी ने चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़कर लखनऊ की पारी संभालने की कोशिश की। मार्श 12वें ओवर में पवेलियन लौटे और एलएसजी लड़खड़ा गई। बडोनी ने 15वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। बुमराह ने 16वें ओवर में डेविड मिलर (24), अब्दुल समद (2) और आवेश खान (0) को अपने जाल में फंसाया और लखनऊ को हार के में मुंह में धकेल दिया। दिग्वेश राठी (1) लखनऊ की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। रवि बिश्नोई ने 13 रनों का योगदान दिया। बुमराह के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। विल जैक्स ने दो और कोर्बिन बॉश ने एक शिकार किया।

इससे पहले, मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 215 रन जुटाए। मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन (32 गेंदों में 58) और सूर्यकुमार यादव (28 गेंदों में 54) ने अर्धशतक ठोका। लखनऊ की ओर से मयंक यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए। प्रियंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई टीम ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा (12) ने रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 33 रनों की पार्टनरशिप की।

मयंक ने तीसरे ओवर में रोहित को पवेलियन भेजा। रिकेल्टन अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़ने के बाद नौवें ओवर में आउट हुए। उन्होंने विल जैक्स (29) के संग दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। तिलक वर्मा (6) और कप्तान हार्दिक पांड्या (5) का बल्ला नहीं चला। हालांकि, सूर्या ने मजबूती से एक छोक संभाला। वह 18वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। डेब्यूटेंट कोर्बिन बॉश ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए। नमन धीर 11 गेंदों में 25 और दीपक चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

LSG 161/10 (20 ओवर)

MI 215/7 (20 ओवर)

27 Apr 2025, 07:22:29 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई जीत के नजदीक

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई जीत के नजदीक पहुंच गई हैं। कोर्बिन बॉश ने 19वें ओवर में रवि बिश्नोई (13) को पवेलियन भेजकर एलएसजी को नौवां झटका दिया।

27 Apr 2025, 07:07:26 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: बुमराह ने चटकाए तीन विकेट

MI vs LSG Match Live Score: बुमराह ने 16वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर डेविड मिलर (24) को कॉर्बिन को कैच कराया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद (2) और आवेश खान (0) को आखिरी गेंद को बोल्ड किया।

27 Apr 2025, 07:00:12 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: बडोनी की पारी का हुआ अंत

MI vs LSG Match Live Score: आयुष बडोनी की पारी का अंत हो गया है। बोल्ट ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर बडोनी को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। मिलर 24 और अब्दुल समद 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

27 Apr 2025, 06:46:37 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: मिचेल मार्श हुए आउट

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई का चौथा विकेट मिचेल मार्श के तौर पर गिरा है। उन्होंने 24 गेंदों में 34 बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए और दो छक्के उड़ाए। उन्हें बोल्ट ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। मार्श ने आयुष बडोनी के साथ 46 रनों की साझेदारी की। बडोनी 34 और डेविड मिलर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

27 Apr 2025, 06:34:55 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ टीम पहुंची 100 के पार

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ का 10 ओवर के बाद स्कोर 100/3 है। मार्श और बडोनी ने मोर्चा संभा रखा है। मार्श 21 गेंदों में 33 और आयुष बडोनी 12 गेंदों में 26 रन जोड़ चुके हैं।

27 Apr 2025, 06:20:32 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: पूरन और पंत लौटे पवेलियन

MI vs LSG Match Live Score: विल जैक्स ने सातवें ओवर में लखनऊ को डबल झटका दिया। उन्होंने पहली गेंद पर निकोलस पूरन (15 गेंदों में 27, एक चौका, तीन सिक्स) को सूर्या को कैच कराया, जो ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने तूसरी गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत (2 गेंदों में 4) को कर्ण शर्मा के हाथों लपकवाया।

27 Apr 2025, 06:13:35 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: पावरप्ले हुआ समाप्त

MI vs LSG Match Live Score: पावरप्ले समाप्त हो गया है। लखनऊ ने इस दौरान एक विकेट गंवाकर 60 रन जोड़े। दीपक चाहर ने छठे ओवर में 20 रन लुटाए। उन्हें निकोलस पूरन ने आड़े हाथ लेते हुए लगातार तीन छक्के ठोके। पूरन 27 और मार्श 21 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

27 Apr 2025, 05:57:10 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: बुमराह ने दिलाई पहली सफलता

MI vs LSG Match Live Score: बुमराह ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्करम को नमन धीर के हाथों लपकवाया। उन्होंने 11 गेंदों में 9 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल हैं।

27 Apr 2025, 05:46:32 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ की पारी का हुआ आगाज

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ की पारी का आगाज हो गया है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में 9 रन खर्च किए। मार्श ने सिंगल लिया जबकि मार्करम ने दो चौके लगाए।

27 Apr 2025, 05:26:33 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ को मिला 216 का टारगेट

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई ने लखनऊ को 216 रनों का टारगेट दिया है। आवेश ने 20वें ओवर में 13 रन दिए। नमन धीर 25 और दीपर चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

27 Apr 2025, 05:12:29 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: फिफ्टी जड़कर सूर्यकुमार आउट

MI vs LSG Match Live Score: सूर्यकुमार यादव फिफ्टी जड़कर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 28 गेंदो में चार चौकों और इतने ही छक्कों की बदौलत 54 रन बनाए। सूर्या ने आवेश द्वारा डाले गए 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर पचासा कंप्लीट किया और अगली गेंद पर मिचेल मार्श को कैच थमा दिया।

27 Apr 2025, 04:57:36 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: हार्दिक बने मयंक का शिकार

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। मयंक ने 16वें ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या को बोल्ड किया। उन्होंने 7 गेंदों में 5 रन बनाए।

27 Apr 2025, 04:52:24 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: फिफ्टी की दहलीज पर सूर्या

MI vs LSG Match Live Score: सूर्या फिफ्टी की दहलीज पर पहुंच गए हैं। वह 21 गेंदो में 44 रन बना चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों में 5 रन बना लिए हैं। 15 ओवर के बाद एमआई का स्कोर 157/4 है।

27 Apr 2025, 04:40:03 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: तिलक वर्मा का नहीं चला बल्ला

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई का चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा है। तिलक का बल्ला नहीं चला। वह 5 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्हें रवि बिश्नोई ने प्रिंस को कैच कराया। सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

27 Apr 2025, 04:32:45 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: प्रिंस ने जैक्स को किया बोल्ड

MI vs LSG Match Live Score: विल जैक्स की पारी का अंत हो गया है। उन्होंने 21 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन जुटाए। उन्हें प्रिंस यादव ने 12वें ओवर में बोल्ड किया।

27 Apr 2025, 04:23:58 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: मयंक यादव की हुई कुटाई

MI vs LSG Match Live Score: मयंक यादव की 10वें ओवर में कुटाई हुई। उन्होंने 16 रन दिए। सूर्यकुमार (6*) ने एक चौका लगाया जबकि विल जैक्स (27*) ने चौका और छक्का मारा।

27 Apr 2025, 04:07:33 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: रयान रिकेल्टन ने ठोका अर्धशतक

MI vs LSG Match Live Score: रयान रिकेल्टन ने 24 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। उनका साथ विल जैक्स (4*) साथ दे रहे हैं। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 73/1 है।

27 Apr 2025, 03:46:34 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: रोहित बने मयंक यादव का शिकार

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें मयंक यादव ने तीसरे ओवर की पांचवें गेंद पर प्रिंस यादव के हाथों लपकवाया। रोहित ने 5 गेंदों में दो छक्कों के जरिए 12 रन बनाए। उन्होंने दोनों ने छक्के मयंक के खिलाफ लगाए। उन्होंने रिकेल्टन (19*) के साथ 33 रनों की साझेदारी की।

27 Apr 2025, 03:34:44 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं। लखनऊ की बॉलिंग अटैक की कमान तेज गेंदबाज मयंक यादव ने संभाली। 'रफ्तार के सौदागर' ने पहले ओवर में 6 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। रिकेल्टन ने एक चौके समेत पांच रन बटोरे।

27 Apr 2025, 03:15:30 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: दोनों की प्लेइंग इलेवन

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

27 Apr 2025, 03:02:20 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

27 Apr 2025, 02:44:22 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

MI vs LSG Match Live Score: एमआई वर्सेस एलएसजी मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत तीन बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

27 Apr 2025, 02:20:23 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: शार्दुल ठाकुर पर होगी निगाहें

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ के पास गेंदबाजी विभाग में बहुत बड़े नाम नहीं है लेकिन उसके गेंदबाजों ने अभी तक परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करके अपनी टीम के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसकी तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 12 विकेट लिए हैं और स्थानीय खिलाड़ी होने के कारण वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं।

27 Apr 2025, 02:02:01 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: कर्ण शर्मा पर स्पष्टता नहीं

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कर्ण शर्मा एलएसजी मैच के लिए उपलब्ध हैं या नहीं, अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि, वह पिछले दो दिनों में नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए नजर आए। अन्य सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

27 Apr 2025, 01:32:00 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: रोहित से फिर होगी उम्मीद

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई को 'हिटमैन' रोहित शर्मा से एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीदो होगी। उन्होंने पिछले दो मैचों में शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर लय हासिल कर ली। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 76 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट और यहां तक ​​कि हार्दिक पांड्या भी फॉर्म में लौट आए हैं।

27 Apr 2025, 01:03:12 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

MI vs LSG Match Live Score: एमआई और एलएसजी ने आईपीएल में आपस में कुल सात मैच खेले हैं। लखनऊ का रिकॉर्ड शानदार रहा है। एलएसजी ने 6 और मुंबई ने केवल एक मैच जीता है।

27 Apr 2025, 12:45:09 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

MI vs LSG Match Live Score: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, जसप्रीत बुमरा, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, राज बावा, रॉबिन मिंज।

27 Apr 2025, 12:45:09 PM IST

MI vs LSG Match Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स स्क्वॉड

MI vs LSG Match Live Score: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, आयुष बडोनी, आकाश दीप, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs LSG, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |