गोरखपुर जिले में शुक्रवार रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पिपराइच इलाके का एक युवक गुलरिहा इलाके की युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
भदोही में शादी समारोह में उस समय बवाल हो गया जब दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा दिया। दुल्हन का कहना था कि शादी के लिए जिसे दिखाया गया था ये वह नहीं है।
बरेली में लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद सभी तैयारियों में जुटे थे। बारात पहुंचने पर वहां खुशियों का माहौल था, लेकिन द्वारचार की रस्म के समय अचानक से शादी का माहौल खराब हो गया।
अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गंगा सेलिब्रेशन में बुधवार की रात चल रहे शादी समारोह में दूल्हे के फूफा के हाथ में लगे रुपयों से भरे बैग को लेकर शातिर फरार हो गए। पहले गर्दन पर खुजली का पाउडर लगा दिया था।
यूपी के झांसी में एक किसान के बेटे की शादी उल्लास से हुई। खजुराहो से दूल्हा-दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। जैसे ही उड़न खटोला गांव पहुंचा तो उसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
यूपी के सिद्धार्थनगर में शादी के दूसरे दिन दूल्हे की संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसका सुहाग उजड़ गया। घरों में मातम पसर गया।
यूपी के बागपत जिले में अनोखी शादी की जगह-जगह चर्चा हो रही है। यहां दूल्हा और दुल्हन ने सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए। दोनों ने आठ वचनों का वदा भी किया।
बागपत से सरधना के टेहरकी गांव जा रही बारात में शामिल युवकों को मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने मामूली कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया।
मैनपुरी में वरमाला स्टेज पर वरमाला डालने से पहले दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन को गालियां दीं। दूल्हे के इस व्यवहार से दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
आगरा में डीजे की तेज आवाज के चलते बखेड़ा हो गया। तेज आवाज को लेकर कुछ हमलावरों ने बारातियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे को भी घोड़ी से नीचे गिरा दिया।