Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Advocate molested a woman in Lucknow tore her clothes and also tried to run over her with a car

लखनऊ में अधिवक्ता ने की महिला से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, कार से रौंदने का भी प्रयास

लखनऊ के 1090 चौराहे पर घूमने आई महिला के साथ अधिवक्ता और उसके दोस्त ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Deep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तानSun, 27 April 2025 01:49 PM
share Share
Follow Us on
लखनऊ में अधिवक्ता ने की महिला से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, कार से रौंदने का भी प्रयास

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में रात को देवर और बेटी के साथ कार से महिला 1090 चौराहे गई थी। घूमने के दौरान ही चौराहे पर नशे में धुत कुछ युवक आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करते हुए आरोपित ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। फिर कार से रौंदने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता अभिषेक और उसके दोस्त अश्वनी ने को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद गाड़ी टकराने के बाद हुआ। फिरहाल जांच पूरी होने पर मामला साफ होगा।

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात महिला पॉलीटेक्निक से बेटी और देवर के साथ वूमन पॉवर लाइन चौराहे की तरफ गई थी। रास्ते में तकरोही निवासी अधिवक्ता अभिषेक और उसके दोस्त अश्वनी ने ओवरटेक कर कार रोक ली। महिला के विरोध करने पर आरोपितों ने छेड़छाड़ करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। मां के साथ अभद्रता होते देख बेटी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इसके साथ ही आरोपितों ने अभद्रता की और कार से रौंदने का प्रयास करने लगे। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक और अश्वनी को हिरासत में लिया। गोमतीनगर थाने लाए जाने के बाद भी आरोपितों ने पीड़ित पक्ष को धमकी दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, बताईं ऐसी बातें,चंद मिनटों में टूटी शादी
अगला लेखऐप पर पढ़ें