यूपी में बारातियों पर हमला, दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराया, पैदल ही गेस्ट हाउस भागे बाराती
- आगरा में डीजे की तेज आवाज के चलते बखेड़ा हो गया। तेज आवाज को लेकर कुछ हमलावरों ने बारातियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे को भी घोड़ी से नीचे गिरा दिया।

यूपी के आगरा में डीजे की तेज आवाज के चलते बखेड़ा हो गया। तेज आवाज को लेकर कुछ हमलावरों ने बारातियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं दूल्हे को भी घोड़ी से नीचे गिरा दिया। ये घटना तब हुई जब बारात घर से निकलने के लिए तैयार थी। हमलावारों ने कई बारातियों को भी पीटा। मजबूरन बारातियों को गेस्ट हाउस तक पैदल ही जाना पड़ा। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आजतक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की छलेसर गांव की है। यहां रोहित पुत्र हाकिम निवासी बृन्दावन मथुरा की प्रियंका पुत्री नाथोली गांव नगला तल्फ़ी गढ़ी रामी के साथ शादी होनी थी। बुधवार रात बरात चढ़ते समय कैंटर में डीजे की आवाज कम करने को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद कहासुनी हुई और फिर बात मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से चले लाठी डंडों में दोनों पक्षों के 2-2 लोग घायल हुए है। लड़की मां ने थाने में तहरीर दी है। बारात दलित परिवार की बताई जा रही है।
महिला का आरोप है कि जब दूल्हा घोड़ी चढ़ रहा था तभी गांव के कुछ लोग डंडे, तलवार ओर फरसा लेकर आए और बारात पर हमला कर दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। महिला ने बताया कि किसी तरह से दूल्हे को बचाया गया। घटना के चलते बाराती भी पैदल ही गेस्ट हाउस तक पहुंचे। वही थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया तेज अबाज में बज रहे डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर 9 नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के दो दो लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है।