भदोही में शादी समारोह में उस समय बवाल हो गया जब दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा दिया। दुल्हन का कहना था कि शादी के लिए जिसे दिखाया गया था ये वह नहीं है।
बरेली में लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद सभी तैयारियों में जुटे थे। बारात पहुंचने पर वहां खुशियों का माहौल था, लेकिन द्वारचार की रस्म के समय अचानक से शादी का माहौल खराब हो गया।
मुंगेर जिले के असरगंज में एक शादी समारोह के दौरान भारी हंगामा हो गया। जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। दूल्हा मंडप में बैठा उसका इंतजार करता रह गया।
अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गंगा सेलिब्रेशन में बुधवार की रात चल रहे शादी समारोह में दूल्हे के फूफा के हाथ में लगे रुपयों से भरे बैग को लेकर शातिर फरार हो गए। पहले गर्दन पर खुजली का पाउडर लगा दिया था।
यूपी के झांसी में एक किसान के बेटे की शादी उल्लास से हुई। खजुराहो से दूल्हा-दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। जैसे ही उड़न खटोला गांव पहुंचा तो उसे देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
यूपी के कानपुर में एक रिटायर बुजुर्ग ने 62 की उम्र में शादी रचाई है। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन ने उसके साथ कांड कर दिया। दुल्हन नकदी व जेवरात समेत पांच लाख के माल को पार कर ले गई। दूल्हे ने थाने में शिकायत की है। पुलिस से गुहार लगाई है।
मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा धराती-बाराती घायल हो गए। विवाद के बाद दोनों की शादी भी कैंसिल हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने होटल में भी जमकर तोड़फोड़ की।
भागलपुर जिले के एक गांव में शादी के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी को अपना भाई बताकर उसे ससुराल ले आई। पति और ससुराल वालों को जब पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। महज 3 दिन बाद ही उसकी शादी टूट गई।
यूपी के सिद्धार्थनगर में शादी के दूसरे दिन दूल्हे की संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और उसका सुहाग उजड़ गया। घरों में मातम पसर गया।
यूपी के बागपत जिले में अनोखी शादी की जगह-जगह चर्चा हो रही है। यहां दूल्हा और दुल्हन ने सात नहीं बल्कि आठ फेरे लिए। दोनों ने आठ वचनों का वदा भी किया।