संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक गाजा की आबादी भुखमरी की दहलीज पर खड़ी है। जंग शुरू होने के बाद से गाजा में अब तक 51 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।
ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को संपन्न हो गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनियाभर कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बीते तीन सालों से यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को लेकर रूस ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है। रूस ने कहा है कि पुतिन बिना किसी शर्त के यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
ईरान के बंदर अब्बास में शाहिद राजाई बंदरगाह पर हुए विस्फोट में 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बीते महीने हुई तीखी बहस ने बाद हाल ही में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। दोनों नेता रोम में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में पहुंचे थे।
पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का यात्रा समय बढ़ गया है।
आरोपों के अनुसार, जज डुगन ने अपने कोर्टरूम में एक मैक्सिकन नागरिक, एडुआर्डो फ्लोरेस-रुइज, को आईसीई एजेंटों द्वारा गिरफ्तार किए जाने से बचाने की कोशिश की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने बीते दिनों हजार से ज्यादा विदेशी छात्रों के वीजा पर रोक लगा दी थी इसके बाद कई छात्रों ने टर्म प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बातचीत कर मसले को हल करने की जरूरत पर जोर देते हुए किसी भी तरह की मदद उपलब्ध कराने की बात कही है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
अफ्रीकी देश केन्या के एक शहर में पुलिस ने दो बेल्जियम युवाओं को पांच हजार चीटियों के साथ गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि यह दोनों चीटियों की तस्करी में शामिल हैं। हालांकि युवाओं ने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह जो कर रहे हैं वह अवैध है।