पता चला है कि जिस महिला के कमरे में संदूक से अर्धनग्न अवस्था में प्रेमी पकड़ा गया वो भी पीछे-पीछे थाने पहुंची थी। प्रेमी के थाने से छूटने की आस में वह दिन भर वहीं बैठी रही। महिला का पति अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मायकेवालों ने भी महिला से पल्ला झाड़ लिया है।
दरवाजा खुलवाकर ससुरालवाले कमरे में पहुंचे। पहले तो कोई दिखा लेकिन जब संदूक खुलवाकर देखा गया तो अर्धनग्न स्थिति में महिला का कथित प्रेमी उसमें छिपा मिला। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद प्रेमी और महिला दोनों के होश फाख्ता हो गए। गुस्साए ससुरालवालों ने प्रेमी को दबोच लिया।
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की एक महिला अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई और आगरा जाकर ताजमहल पर प्रेमी के साथ रील बनाकर पति को व्हाट्सएप पर भेज दिया। बीते मंगलवार को युवक अपनी मां के साथ रिश्तेदार की शादी में गया था। जब बुधवार को वह घर लौटे तो उन्होंने घर पर ताला लगा देखा।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। कुछ समय से उसकी पत्नी की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। बीते दिन वह घर लौटा तो पत्नी और घर का सारा सामान गायब मिला।
बेंगलुरु में एक शख्स ने अफेयर के शक में सरेआम सड़क पर पत्नी की जान ले ली। दोनों पिछले चार साल से अलग रह रहे थे। आरोपी दिहाड़ी मजदूर है।
रोहतक के मस्तनाथ संस्थान में फिजियोथेरपिस्ट जगदीप की लाश मौत के तीन महीने बाद मिली है। अवैध संबंधों को लेकर महिला के पति ने उसको जमीन में जिंदा ही गड़वा दिया था।
सौरभ काम के सिलसिले में ज्यादातर विदेश में रहता था और यहां मुस्कान ने साहिल शुक्ला से अफेयर कर लिया। सौरभ को मुस्कान के अफेयर के बारे में जानकारी थी। लेकिन वो मुस्कान और अपनी बेटी से दिलोजान से प्यार करता था। दो साल पहले जब सौरभ पर पत्नी के अफेयर की हकीकत खुल गई थी तब दोनों के बीच विवाद हुआ था।
बेटी घर से गायब थी। शिक्षक पिता ने अलमारियां चेक कीं तो पत्नी के गहने और 10 हजार रुपये भी गायब मिले। उनकी शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस के सहारे आरोपितों की तलाश शुरू की, तो लोकेशन फरीदाबाद मिली। पुलिस ने वहां एक कमरे से तीनों को पकड़ा। कमरे का दरवाजा खुला तो पुलिसवाले भी दंग रह गए।
दोस्त से घनिष्ठता बढ़ी तो वह घर आने जाने लगा। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का दोस्त से अवैध संबंध हो गया है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने रोकटोक की तो सन् 2021 में पत्नी उसे छोड़कर उसके दोस्त के साथ लुधियाना में ही दूसरी जगह रहने लगी।
चार साल पहले युवती ने इसी प्रेमी को जेल भिजवा दिया था। अपनी शादी के बाद वह ससुराल से उसी के साथ फरार हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा तो उसने पति को छोड़ प्रेमी का साथ चुन लिया और ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया। उसने साफ कह दिया कि मैं इसकी दूसरी पत्नी के साथ भी रह लूंगी।