गोपाल राय ने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके लिए सुकून की बात है कि इतना सब होने के बाद भी उनकी पार्टी को 2 पर्सेंट ही कम वोट मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही दिल्ली में बीजेपी नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बीच सीएम दावेदारों को लेकर पार्टी में चर्चा जोरों पर है।
Delhi Chunav Natije: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जाट कार्ड खेला था। उन्होंने पीएम मोदी को इसे लेकर एक पत्र लिखा था। हालांकि उनकी कोशिश नाकाम रही और सभी 10 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं।
Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली भारी जीत के दो दिन बाद, राजधानी के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रेस में कई विधायकों के नाम चल रहे हैं। जिसमें महिला के अलावा पूर्वांचली चेहरा भी शामिल है।
Delhi CM: भाजपा ने बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के दिल्ली में चुनाव लड़ा था। ऐसे में अब चुनाव जीतने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चा जोरों पर है।
Delhi Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जहां 48 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें आईं। कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली में एक भी सीट जीतने पर कामयाब नहीं हुई लेकिन इस बार पार्टी को एक राहत जरूर मिली है।
अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सामंजस्य दिखाया होता तो आज भाजपा जीत नहीं पाती। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर यह टिप्पणी संजय राउत ने की। शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहाकि गठबंधन में अहंकार नहीं होना चाहिए।
दिल्ली में कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खोल पाई। वहीं इतना बुरा प्रदर्शन कांग्रेस का रुतबा दक्षिण में भी कम कर देगा। आने वाले दिनों में इसका असर दक्षिण के राज्यों में दिखाई देगा।
Delhi Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में पैसा और शराब का खुला खेल खेला गया।
चुनाव नतीजों के बाद ओवैसी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है और अपने दोनों उम्मीदवारों की रिहाई की दुआ मांगी है।