कांग्रेस प्रदेश सचिव ने जमुआ में सुनी जनता की समस्याएं
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा जमुआ पहुंचे। उन्होंने बीडीओ और अंचल कार्यालयों का दौरा किया और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने जनता को समस्याओं से मुक्त रखने की बात कही। यूथ फोर्स के धरने...

जमुआ, प्रतिनिधि। शनिवार दोपहर कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले वे बीडीओ कार्यालय गए। वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार से मुलाकात की। वर्मा ने प्रखंड में चल रही तमाम योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद वर्मा अंचल कार्यालय पहुंचे। वहां अंचलाधिकारी संजय पांडे से मुलाकात की। उन्होंने अंचल से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा। जाति, आय, आवासीय और जमीन से जुड़े मामलों में जनता को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इस पर चर्चा की गई।
इसके बाद वर्मा झारखंड यूथ फोर्स के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचे। वहां यूथ फोर्स के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी आठ सूत्री मांगों पर चर्चा की। धरना के एक महीना से ऊपर हो जाने पर उनकी जन मांगों के जल्द निष्पादन नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जाएगा। धरनार्थियों की मांगों के ऊपर जल्द से जल्द विचार विमर्श किया जाए। चर्चा के दौरान पीडीएस में बैकलॉग की समस्या खत्म हो चुकी है। फिर भी यदि एडवांस अंगूठा लिया जा रहा है तो सभी लाभुकों को पूरा राशन दिलाया जाएगा। नरेश वर्मा ने जमुआ के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर कहा कि प्रखंड में आनेवाली जनता के आवेदन और समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। तय समय सीमा में जनता का काम पूरा कराने में स्थानीय कांग्रेस नेताओं को सहयोग करने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।