Banshidhar Brajwasi Profile: बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट के नवनिवार्चित विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी को शिक्षा विभाग के खिलाफ लगातार आंदोलन और फिर आईएएस अफसर केके पाठक से झगड़े ने पहले नेता और अब माननीय एमएलसी बना दिया है।
बिहार विधानसभा की तिरहुत स्नातक सीट के उपचुनाव में एक निर्दलीय शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी ने 22 साल विधान पार्षद रहे जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर का किला धवस्त कर दिया। बड़े अंतर से जीत दर्ज कर वंशीधर ने जन सुराज, राजद और जेडीयू की बैंड बजा दी।
बिहार में शुक्रवार को तीसरे चरण में 1439 पैक्सों में वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले हुए दो चरणों की वोटिंग की गिनती पूरी कर ली गई है।
भोजपुर जिला में सीपीआई-एमएल के नेता राजू यादव का हार ने ऐसा पीछा पकड़ा है कि वो सदन और सीट बदलते रहते हैं लेकिन जीत ही नहीं मिलती। राजू यादव अब तरारी विधानसभा उपचुनाव भी हार गए हैं। ये राजू यादव की लगातार पांचवीं हार है।
बिहार की रामगढ़ सीट पर आरजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के अशोक सिंह ने बसपा के सतीश कुमार सिंह को रोचक मुकाबले में हराया। वहीं, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जेडीयू की मनोरमा देवी ने आरजेडी के विश्वनाथ सिंह को बड़े अंतर से हराया। जेडीयू ने सुरेंद्र यादव का 34 साल पुराना किला ढहा दिया। इसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है।
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में तीन सीटों के चुनाव परिणाम जारी कर दिया। इमामगंज से हम पार्टी की दीपा कुमारी रामगढ़ से बीजेपी के अशोक कुमार सिंह, बेलागंज से जेडीयू की मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है। तरारी सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत 10,612 वोट से आगे हैं।
Manorma Devi Win In Belaganj: डॉ. सुरेंद्र यादव के सांसद बनने के बाद ही यह सीट खाली हुई थी जिसके बाद राजद ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत उनके बेटे को विधानसभा उपचुनाव का टिकट थमाया था।
Belaganj By Election 2024 Results Winner:बता दें कि इस सीट पर राजद के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को कुल 51934 वोट मिले जबकि मनोरमा देवी को 73334 वोट मिले। जन सुराज के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 17285 वोट मिले।
Ramgarh By Election 2024 Results Winner:अशोक कुमार सिंह को कुल 62257 वोट मिले हैं। बसपा के प्रत्याशी सतीश यादव को यहां हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, सतीश यादव दो नंबर पर रहे।