महाकुंभ के प्रथम स्नान (पौष पूर्णिमा) पर्व पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैे। प्रथम स्नान पर्व संगम में डुबकी लगाने वालों की भीड़ बढ़ गई। संगम पर द्भुत, अलौकिक और दिव्य नजारा दिख रहा है।
बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ ही पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने संगम में डुबकी लगाई।
पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से पूर्व रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। देररात से ही स्नान के लिए जनसैलाब दिख रहा है।
इससे पूर्व शनिवार को भी 33 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था।
अधिकारियों ने बताया कि देर रात से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। देर रात और तड़के आए श्रद्धालु सीधे संगम पहुंचे और स्नान पर्व के एक दिन पहले संगम स्नान किया। साधु-संतों ने शंखनाद किया।