Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़pm modi attacks on congress regarding investment in Madhya Pradesh gobal investors summit 2025

दो दशक पहले MP में निवेश करने से डरते थे पर अब;PM मोदी ने इशारों-इशारों में कांग्रेस को सुनाया

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई। 24 और 25 फरवरी दो दिन चलने वाले इस समिट के पहले दिन पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की खूब तारीफ की। इसके साथ पिछली सरकारों को भी नहीं छोड़ा।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, भोपालMon, 24 Feb 2025 12:01 PM
share Share
Follow Us on
दो दशक पहले MP में निवेश करने से डरते थे पर अब;PM मोदी ने इशारों-इशारों में कांग्रेस को सुनाया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई। 24 और 25 फरवरी दो दिन चलने वाले इस समिट के पहले दिन पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की खूब तारीफ की। इसके साथ पिछली सरकारों को भी नहीं छोड़ा। मोदी ने कहा कि दो दशक पहले लोग एमपी में निवेश करने से डरते थे। अब बीते दो दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया है।

अपनी सरकार की तारीफ, कांग्रेस पर तंज

पीएम मोदी ने समिट में कहा कि दो दशक पहले तक लोग एमपी में निवेश करने से डरते थे। आज मध्य प्रदेश में निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है। बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था।

रीवा के सोलर प्लांट की तारीफ

मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में हुई तेज़ी से बहुत फायदा हुआ है। आज,मध्य प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। यहां 31,000 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है,जिसमें से 30 प्रतिशत साफ ऊर्जा से आती है। रीवा सोलर पार्क देश के सबसे बड़े सोलर पार्कों में से एक है। इसके अलावा,मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट भी बनाया गया है।

मोदी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश तो एक प्रकार से भारत की कॉटन कैपिटल है। भारत की करीब 25% ऑर्गेनिक कॉटन सप्लाई मध्य प्रदेश से ही होती है।

बीते दशक में भारत ने आधारभूत संरचना के विकास में उछाल का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा मध्य प्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जो देश के 2 बड़े शहरों को जोड़ रहा है, उसका बड़ा हिस्सा MP से ही होकर गुजर रहा है। यानी एक तरफ एमपी को मुंबई के पोर्ट्स के लिए तेज कनेक्टिविटी मिल रही है और दूसरी तरफ उत्तर भारत के बाजार को भी ये कनेक्ट कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें