अधिकतर महिलाओं को मेहंदी लगवाना खूब पसंद होता है। ऐसे में वह सबसे सुंदर मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगवाना चाहती हैं। वैसे तो मेहंदी के डिजाइन को लेकर ट्रेंड आए दिन बदलता रहता है। ऐसे में हम यहां कुछ डिजाइन्स आपके लिए लेकर आए हैं जो ट्रेंडी हैं और आपके हाथों पर खूब जचेंगे।
इस तरह का मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत सुंदर लगता है। 3d स्टाइल में लगी ये मेहंदी हर फंक्शन के लिए बेस्ट है। Photo Credit: bhoomi_mehandi_
कमल के फूल वाला मेहंदी डिजाइन हाथों पर खूब जचता है। बैक हैंड के लिए कोई सिंपल डिजाइन खोज रही हैं तो इस पैटर्न को चुनें। Photo Credit: mehkdesigns
आजकल ब्राइड्स अपने हाथों पर बहुत ज्यादा मेहंदी लगवाना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में इस तरह का पैटर्न बेस्ट है। इस डिजाइन को सगाई पर लगवाया जा सकता है। Photo Credit: mehendi_artist_samiksha
अगर आपने फ्रंट हैंड पर भरा हुआ मेहंदी डिजाइन लगाया है और बैक के लिए सिंपल डिजाइन खोज रही हैं तो इस तरह के पैटर्न को चुनें। ये न ज्यादा भरा है और ना ही खाली। Photo Credit: vidhi_bridal_mehndi
चौड़ी हथेलियों पर भरा हुआ मेहंदी डिजाइन ही अच्छा लगता है। फूलों से सजा ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता को काफी हद तक बढ़ा सकता है। Photo Credit: ayesha_design03
मेहंदी में बना मोर और कमल काफी ट्रेंड में हैं। ज्यादातर महिलाओं को ये पसंद आता है। बैक हैंड के लिए हैवी मेहंदी लुक चाहिए तो ये डिजाइन परफेक्ट है। Photo Credit: ami_mehandi_art
फूल पत्तियों वाले मेहंजी डिजाइन से बच रही हैं तो इस डिजाइन को चुनें। इस मेहंदी डिजाइन में मोर, बतख और हाथी को बनाया गया है, जो डिजाइन की सुंदरता बढ़ा रहे हैं। Photo Credit: ayesha_design03
इस तरह का मेहंदी डिजाइन हाथों पर बहुत सुंदर लगता है। इस डिजाइन के बीच में बने सर्कल में आप नाम भी लिखवा सकती हैं। Photo Credit: ayesha_design03
मेहंदी लगाने में परफेक्ट हैं या फिर किसी प्रोफेशनल से मेहंदी लगवा रही हैं तो इस तरह के डिजाइन को चुन सकती हैं। ये पैटर्न हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देगा। Photo Credit: dnls_mehandi_creation
मेहंदी को बहुत ज्यादा डिजाइन से नहीं भरना है तो इस तरह का डिजाइन सबसे अच्छा है। बैक हैंड पर इस तरह के पैटर्न को आसानी से लगवाया जा सकता है। Photo Credit: 3d_henna_touch
घर की शादी या फिर किसी त्योहार पर इस तरह के डिजाइन को हाथों पर लगवाएं। फूलों वाला ये डिजाइन काफी अट्रैक्टिव दिखता है। Photo Credit: 3d_henna_touch