उत्तराखंड में गैरसैंण फिर भाजपा सरकार के लिए गैर रह गया: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य
- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस राज्य की बुनियाद ही गैरसैंण है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की अवधारणा को साकार रूप देने एवं जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैण में विधानसभा भवन का निर्माण करवाते हुए नवंबर 2015 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहुत किया था।

उत्तराखंड की जनभावनाओं से जुड़े मुद्दे गैरसैंण पर बजट सत्र में खास चर्चा नहीं होने से विपक्ष ने इसे सरकार की विफलता बताया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने गैरसैंण के नाम पर जनता से हमेशा सिर्फ छलावा किया है। बजट में गैरसैंण के विकास के लिए मात्र शाब्दिक व्यय 20 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस राज्य की बुनियाद ही गैरसैंण है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की अवधारणा को साकार रूप देने एवं जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैण में विधानसभा भवन का निर्माण करवाते हुए नवंबर 2015 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहुत किया था। इसी के साथ राज्य विधानसभा में वर्ष 2017 का बजट सत्र गैरसैंण में आहुत करने का संकल्प पारित किया गया था।
आर्य ने कहा कि हमें उम्मीद थी इस बजट में सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र विकास के लिए घोषित 2500 करोड़ अवमुक्त करेगी। इसके साथ ही गैरसैंण को जिला घोषित करेगी। हमनें भरसार संस्थान का उच्चीकरण, गैरसैंण झील निर्माण की भी मांग की थी। लेकिन बजट में इसका कहीं उल्लेख नहीं है। भाजपा सरकार ने अपने बजट में ग्रीष्मकालीन ही सही ऐसी राजधानी के मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए केवल शाब्दिक व्यय 20 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। जो गैरसैंण का अपमान है। आर्य ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।