किसी भी महिला का मेकअप होठों पर लिपस्टिक लगाए बिना पूरा नहीं होता है। चेहरे पर लगी हल्की सी लिपस्टिक किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। लेकिन कई बार सालों तक एक जैसी लिपस्टिक लगाकर कई महिलाएं बोर हो जाती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ फील करती हैं तो ये ब्यूटी हैक्स आपकी मु्श्किल को आसान बनाकर आपके लुक को निखारने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे घर बैठे पुरानी लिपस्टिक से आप एक नया लिप शेड बनाकर तैयार कर सकती हैं।
अपनी पुरानी लिपस्टिक से एक नया शेड तैयार करने के लिए आपको कोई भी दो पुरानी लिपस्टिक को मिक्स करना है। इस ब्यूटी हैक को फॉलो करने से लिपस्टिक का एक नया शेड बनकर अपने आप तैयार हो जाएगा।
आप किसी भी लिपस्टिक को लिप बाम के साथ मिलाकर एक नया मॉइस्चराइज कलर्ड लिप बाम तैयार कर सकती हैं। किया जा सकता है।
आप अपनी पुरानी लिपस्टिक से अपने लिए एक नया लिपस्टिक पैलेट भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी तीन-चार लिपस्टिक को पिघलाकर एक पैलेट में डालना होगा। इसके बाद इसे सेट होने के लिए छोड़ दें। आपका नया लिपस्टिक पैलेट बनकर तैयार हो जाएगा।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी कोई पुरानी लिपस्टिक लिक्विड लिपस्टिक में बदल जाए तो आपको इसके लिए नारियल तेल लिपस्टिक के साथ मिलाना होगा। इस टिप को फॉलो करने से आपके लिए लिपस्टिक का लिक्विड शेड बनकर तैयार हो जाएगा।
अगर आप अपनी पुरानी लिपस्टिक को ग्लिटर लिपस्टिक शेड में बदलना चाहती हैं तो उसमें अपना आईशैडो मिला दें।
अगर आप अपनी मैट लिपस्टिक को मॉइस्चराइजिंग लिपस्टिक में बदलना चाहती हैं तो एलोवेरा जेल को लिपस्टिक में मिला दें। इस टिप को फॉलो करने से आपको खूबसूरत लुक मिलने के साथ होठों को पोषण भी मिलेगा।