कुछ बॉलीवुड सेलेब्स सिर्फ लोगों का मनोरंजन करने में ही नहीं, कुकिंग करने में भी माहिर हैं। आइए आपको इन एक्टर्स की फेमस रेसिपी के बारे में बताते हैं।
कियारा आडवाणी ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि जब भी उनका चिकन खाने का मन करता है तो सिद्धार्थ ही उनके लिए चिकन बनाते हैं और वह बैठकर खाती हैं।
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को बंगाली खाना बनाना बहुत पसंद है। कहा जाता है कि एक्ट्रेस को डेजर्ट बनाना बहुत अच्छा आता है।
शाहरुख खान को किचन में रहना और खाना पकाना बहुत अच्छा लगता है। उन्हें अपने बच्चों के लिए खाना पकाना बहुत पसंद है। एक बार जब होस्ट और कॉमेडियन डेविड लेटरमैन शाहरुख खान के घर गए थे तब एक्टर ने खुद उनके लिए खाना बनाया था।
दीपिका कई इंटरव्यूज में ये बात कह चुकी हैं कि किचन की शॉपिंग खुद करती हैं। बता दें, एक्ट्रेस की पास्ता से लेकर चिकन तक की रेसिपी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
अक्षय कुमार एक्टर बनने से पहले शेफ थे। उन्हें अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए खाना पकाना बहुत पसंद है। अक्षय की थाई ग्रीन करी की रेसिपी काफी फेमस है।
अजय देवगन खाना बनाने में महारथी माने जाते हैं। कहा जाता है कि अजय को मुगलाई, चीनी, कॉन्टिनेंटल और मैक्सिकन फूड बनाना आता है।