Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के अनुसार तरक्की के लिए ऑफिस डेस्क पर क्या रखना चाहिए?

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तरक्की के लिए ऑफिस डेस्क पर क्या रखना चाहिए?

Vastu upay for office desk: वास्तु के अनुसार, ऑफिस की टेबल या डेस्क पर कुछ चीजों को रखना शुभ होता है। जानें ऑफिस डेस्क पर क्या रखें-

Saumya TiwariTue, 8 April 2025 06:04 PM
1/6

वास्तु के अनुसार ऑफिस टेबल पर क्या रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा का संचार होता है। इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु कहता है कि जिस स्थान पर काम करते हैं वहां पर हमेशा ऐसी चीजों को रखना चाहिए, जिनसे सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। वास्तु शास्त्र में कार्यक्षेत्र में सफलता व उन्नति पाने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जानें वास्तु के अनुसार, ऑफिस टेबल पर क्या रखना चाहिए-

2/6

लिविंग प्लांट्स (सजीव पौधे)

ऑफिस की टेबल पर बांस का पौधा या मनी प्लांट जैसे लिविंग प्लांट्स यानी सजीव पौधों को रखना शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इन पौधों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो उन्नति में सहायक बनती है। इन पौधों को उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

3/6

भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की फोटो

वास्तु में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को ऑफिस की टेबल पर रखना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होती है और तरक्की मिलती है।

4/6

घड़ी

वास्तु के अनुसार, ऑफिस की टेबल पर घड़ी रखना शुभ होता है। इसे डेस्क की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

5/6

क्रिस्टल बॉल

क्रिस्टल बॉल को ऑफिस की टेबल पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक परेशानियां समाप्त होती हैं और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

6/6

धातु का कछुआ

धातु का कछुआ ऑफिस की टेबल पर रखना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसे हमेशा ऑफिस टेबल में उत्तर दिशा में रखना चाहिए।