International Yoga Day Celebrated in Gurugram with Police Yoga Session पुलिस लाइन में योग पाठशाला आयोजित करके किया योगाभ्यास, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsInternational Yoga Day Celebrated in Gurugram with Police Yoga Session

पुलिस लाइन में योग पाठशाला आयोजित करके किया योगाभ्यास

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाईन में योग पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। लगभग 900 पुलिस अधिकारियों और उनके...

Fri, 6 June 2025 10:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share
पुलिस लाइन में योग पाठशाला आयोजित करके किया योगाभ्यास

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों के तहत पुलिस लाईन में आयोजित योग पाठशाला में योगाभ्यास किया गया। जिसमें पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा सहित गुरुग्राम के सभी डीसीपी, एसीपी पुलिस के कर्मचारी व उनके परिवार के लोग शामिल हुए। आयोजन में करीब 900 पुलिस अधिकारी,कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान बताया गया कि योग के माध्यम से ही आज के इस तनाव पूर्ण वातावरण में शांत रहा जा सकता है। योग जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है। योगाभ्यास पाठशाला में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को योग करने की सही विधि, समय व विभिन्न योग की विधियों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को बताया कि योग एक ऐसी विधि है जिसको नियमित रूप से किया जाए तो शरीर रोगमुक्त व स्वाथ्य बन जाता है।

योग करने से मनुष्य को शारारिक बल के साथ मानसिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। योग करने के लिए किसी साथी की जरूरत नही होती मनुष्य अकेला भी योग अच्छी तरह से कर सकता है। इस योगाभ्यास पाठशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग की शक्ति व विशेषताएं बताते हुए उन्हें योग को अपनी जीवन शैली के साथ जोडऩे के लिए प्रेरित करना है तथा योग के लिए अन्य लोगों को भी योग के महत्वों के बारे में जानकारियां देने के लिए भी प्रेरित किया। विदित हो कि 21 जून का दिन विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। 21 जून का दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और इस दिन को ग्रीष्म संक्रांति भी कहते है। योग के दृष्टिकोण से यह दिन आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इन सभी तथ्यों के आधार पर 21 जून के दिन को विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग दिवस का माह (जून) शुरू होते ही सभी विभागों द्वारा अपने अधिकारियों के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों तक योग ले महत्व को समझाकर उन्हें योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके लिए विशेष योग अभ्यास पाठशालाएं आयोजित की जाती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।