Peaceful Bakrid Celebrated in Sambhal After Arrests of 88 Violence Accused अब हिंसा के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPeaceful Bakrid Celebrated in Sambhal After Arrests of 88 Violence Accused

अब हिंसा के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Sambhal News - संबल में पिछले साल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बार बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। पुलिस अब फरार 74 आरोपियों की पहचान कर...

Sun, 8 June 2025 11:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share
अब हिंसा के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

संभल। जनपद में बीते साल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद जहां एक ओर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अब तक 88 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इस बार बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हिंसा में शामिल रहे जिन 74 फरार आरोपियों की तस्वीरें पोस्टर के रूप में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की गई हैं, उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस अब नई रणनीति के आधार पर कार्रवाई तेज कर रही है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीम लगातार आरोपियों को चिन्हित कर रही है और सफेद कुर्ता-पायजामा में लोगों को उकसाने वाले मौलाना की पहचान भी की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।