Weekly Awareness Program Promotes Health and Community Engagement in Haldwani साप्ताहिक जनचेतना में जुटे साथी संगठन के सदस्य, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsWeekly Awareness Program Promotes Health and Community Engagement in Haldwani

साप्ताहिक जनचेतना में जुटे साथी संगठन के सदस्य

हल्द्वानी में साथी संगठन ने झंडा पार्क में साप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई, जिसमें नागरिकों ने भाग लिया। संयोजक आनन्द सिंह ठठोला ने जन सरोकारों पर...

Sun, 8 June 2025 11:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share
साप्ताहिक जनचेतना में जुटे साथी संगठन के सदस्य

हल्द्वानी। साथी संगठन ने ठंडी सड़क स्थित झंडा पार्क/शहीद पार्क में रविवा को साप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योगाभ्यास से हुई, जिसमें नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। आयोजन के संयोजक आनन्द सिंह ठठोला ने बताया कि योग सत्र के पश्चात आगामी सप्ताह में होने वाले जन सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों पर गंभीर विचार विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने स्वस्थ समाज, स्वच्छ वातावरण और जनहित में निरंतर संवाद की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक सकारात्मक सामाजिक पहल का स्वरूप दिया। ----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।