अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे
ट्रांस हिंडन में, विद्युत निगम ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया। भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट बढ़ रहे हैं। 500 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई है, जिसमें से शनिवार को...

ट्रांस हिंडन। विद्युत निगम ने शनिवार को अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही बिजली चोरी को लेकर भी चेकिंग की जा रही है। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट की संख्या बढ़ गई है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसीलिए निगम ने यह अभियान शुरू किया है। गाजियाबाद जोन तीन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि 500 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की गई है। शनिवार को चलाए अभियान में करीब 100 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। विद्युत चोरी की भी जांच की जा रही है। ओवरलोडिंग वाले सभी फीडरों को चेक किया जा रहा है।
अगले सप्ताह से अभियान और सघन तरीके से चलाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।