Hindi NewsnationalMizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन में MNF को बड़ा झटका, सीएम जोरमथंगा और डिप्टी सीएम दोनों अपनी सीट हारे

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन में MNF को बड़ा झटका, सीएम जोरमथंगा और डिप्टी सीएम दोनों अपनी सीट हारे

Mizoram Election Results Live update:मिजोरम इलेक्शन,मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 40 सीटों वाले राज्यों में सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन में MNF को बड़ा झटका, सीएम जोरमथंगा और डिप्टी सीएम दोनों अपनी सीट हारे

mizoram election results live

| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 04 Dec 2023 12:52 PM
हमें फॉलो करें

Mizoram Election Results Live update: मिजोरम इलेक्शन का परिणाम सामने आने लगा है। शुरुआती रुझान भी सामने आ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से बदले गए कार्यक्रम के अनुसार मिजोरम में मतगणना सोमवार को होने जा रही है। यहां बड़े चुनावी खिलाड़ियों में सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), और कांग्रेस का नाम शामिल है। तीनों दलों ने 40 सीटों वाले राज्यों में सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी 13 सीटों पर मैदान में है। चुनाव नतीजों के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

ताजा चुनाव कार्यक्रम में सबसे पहले मिजोरम में ही मतदान हुआ था। 7 नवंबर को राज्य के 80 फीसदी मतदाताओं यानी 8.57 लाख वोटर्स ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पूर्वोत्तर राज्य के विधानसभा चुनाव में कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 18 महिलाएं भी शामिल हैं। यहां किसी भी दल को बहुमत हासिल करने के लिए 21 का आंकड़ा पार करना होगा।

4 Dec 2023, 12:52:11 PM IST

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन में भाजपा-कांग्रेस का क्या हाल

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन परिणामों में जहां ZPM का जलवा बरकरार है। उधर, बीजेपी ने भी दो सीट जीत ली है। वहीं, कांग्रेस के खाते में अभी सीट भी नहीं आई है। वह एक पर आगे चल रही है।

4 Dec 2023, 12:50:59 PM IST

Mizoram Election Results Live: पहली बार चुनाव लड़ रहे ZPM का जलवा

Mizoram Election Results Live: एक तरफ सत्ताधारी एमएनएफ को परिणाम लगातार झटके दे रहे हैं तो दूसरी तरफ चुनाव में पहली बार उतरी ZPM बंपर जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। ECI के आंकड़ों के मुताबिक, ZPM 15 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 12 पर आगे चल रही है। वहीं. एमएनएफ के खाते में अभी 3 सीट आई हैं। वह 7 पर आगे चल रही है।

4 Dec 2023, 12:49:04 PM IST

Mizoram Election Results Live: डिप्टी सीएम भी हारे अपनी सीट

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन में सत्ताधारी एमएनएफ को लगातार झटके मिल रहे हैं। पहले डिप्टी सीएम तावंलुइया को तुइचांग सीट में चुनाव हार गए। फिर सीएम जोरमथंगा भी आइजोल पूर्व-1 में अपनी सीट नहीं बचा सके।

4 Dec 2023, 12:39:55 PM IST

Mizoram Election Results Live: सीएम जोरमथंगा अपनी सीट हारे

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन में चुनावी परिणाम एमएनएफ के लिए काफी चौंकाने वाले हैं। निवर्तमान सीएम जोरमथंगा अपनी सीट पर चुनाव हार गए हैं।

4 Dec 2023, 11:59:42 AM IST

Mizoram Election Results Live: मिजोरम में खुला भाजपा का खाता, एक सीट पर जीती और एक पर आगे

Mizoram Election Results Live: मिजोरम से भी भारतीय जनता पार्टी के लिए गुड न्यूज आई है। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि पार्टी ने पलक विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी के राह्मो या 1 हजार 241 मतों के अंतर से जीते हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के आईपी जूनियर और सत्तारूढ़ दल के केटी रोखॉव से था।

4 Dec 2023, 11:39:30 AM IST

Mizoram Election Results Live: ECI ने किया 6 सीटों पर नतीजों का ऐलान, सभी ZPM के खाते में

Mizoram Election Results Live: भारत निर्वाचन आयोग ने मिजोरम की 6 सीटों पर विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर विपक्षी दल ZPM आगे चल रही है। अब तक पार्टी ने कोलासिब, आइजोल पश्चिम-1, आइजोल पश्चिम-2, तुइचांग, दक्षिण तुइपुइ से जीत हासिल की है। इसके अलावा दल 20 सीटों पर आगे भी चल रहा है। राज्य में बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत है।
 

4 Dec 2023, 11:26:43 AM IST

Mizoram Election Results Live: भाजपा ने मिजोरम में भी कांग्रेस को पछाड़ा, देखें ताजा हाल

Mizoram Election Results Live: चार में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के हाथों हार झेलने के बाद मिजोरम से भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ रही है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि 13 सीटों पर लड़ने वाली भाजपा ने 3 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है। जबकि, कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है। इधर, विपक्षी दल ZPM ने MNF के सामने कड़ी चुनौती पेश की है और अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।
 

4 Dec 2023, 10:50:54 AM IST

Mizoram Election Results Live: मिजोरम में बड़ा उलटफेर, डिप्टी सीएम हारे चुनाव

Mizoram Election Results Live: भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि जोरम पीपुल्स मूवमेंट यानी ZPM के दो उम्मीदवार जीत चुके हैं। पार्टी ने आइजोल पश्चिम-2 और तुइचांग से जीत हासिल कर ली है। तुइचांग से डिप्टी सीएम तॉनलुइया को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें ZPM के डब्ल्यू छुआनामा ने मात दी। मुख्यमंत्री जोरमथंगा की पार्टी MNF का अब तक खाता भी नहीं खुल सका है।
 

4 Dec 2023, 10:29:57 AM IST

Mizoram Election Results Live: सत्तारूढ़ दल MNF बुरी तरह पिछड़ी, कांग्रेस का ग्राफ भी गिरा

Mizoram Election Results Live: मिजोरम में मतगणना का दौर जारी है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि सीएम जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट यानी MNF 40 में से सिर्फ 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, ZPM एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और 27 सीटों पर आगे है। शुरुआत में बढ़त हासिल कर चुकी कांग्रेस अब पिछड़ रही है और सिर्फ एक ही सीट पर आगे है। भाजपा तीन सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए है।

4 Dec 2023, 10:10:13 AM IST

Mizoram Election Results Live: रुझानों में ZPM को लगातार मिल रही बढ़त

मिज़ोरम चुनाव नतीजों में जोरम के पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने आधे का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 23 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ MNF 10 सीटों पर आगे है।

4 Dec 2023, 09:57:20 AM IST

Mizoram Election Results Live: रुझानों ने फिर मारी पलटी, ZPM टॉप पर

Mizoram Election Results Live: मिजोरम इलेक्शन के लिए मतगणना चल रही है। आंकड़े लगातार पलट रहे हैं। शुरुआती रुझानों में ZPM ने एक बार फिर बहुमत हासिल कर लिया है। उधर, सत्ताधारी MNF लगातार पिछड़ती दिखाई दे रही है।

4 Dec 2023, 09:20:56 AM IST

Mizoram Election Results Live: मिजोरम की सभी 40 सीटों पर रुझान आए, भाजपा एक सीट पर आगे

Mizoram Election Results Live: मिजोरम की सभी 40 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। शुरुआती दौर में ZPM की स्थिति मजबूत लग रही है। पार्टी ने 21 सीटों पर बढ़त हासिल कर रखी है। इधर, सत्तारूढ़ दल MNF बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहा है और पार्टी 13 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों दलों के अलावा कांग्रेस पार्टी 6 और भारतीय जनता पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

4 Dec 2023, 08:58:51 AM IST

Mizoram Election Results Live: शुरुआती रुझानों में एक सीट पर आगे भाजपा, ECI ने जारी किए आंकड़े

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भी बढ़त हासिल कर ली है। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा राज्य की 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।

4 Dec 2023, 08:52:53 AM IST

Mizoram Election Results Live: शुरुआती रुझानों में पिछड़ी MNF, ZPM को बढ़त

मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ MNF पिछड़ती नजर आ रही है। अब तक पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, ZPM ने 21 सीटों पर अब तक बढ़त हासिल कर ली है। इधर, कांग्रेस 5 पर आगे चल रही है। फिलहाल, रुझानों में भाजपा का खाता नहीं खुल सका है।

4 Dec 2023, 08:40:41 AM IST

Mizoram Election Results Live- मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला

Mizoram Election Results Live-  मिजोरम के सभी 13 मतदान केंद्रों पर मतगणना की जा रही है। शुरुआती रुझानों में अभी भाजपा जीरो पर है। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों पर बढ़त देखने को मिल रही है।

4 Dec 2023, 08:41:52 AM IST

Mizoram Election Results Live- 2018 में क्या थे परिणाम

Mizoram Election Results Live- 2018 में MNF ने 26 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। एक साल पहले गठित क्षेत्रीय पार्टी ZPM, 8 सीटें जीतकर आश्चर्यजनक रूप से दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई थी। उधर, भाजपा ने पहली बार एक सीट जीतकर राज्य में एंट्री ली।

4 Dec 2023, 08:26:49 AM IST

Mizoram Election Results Live- 13 स्थानों पर मतगणना, MNF और ZPM का खाता खुला

Mizoram Election Results Live- मिजोरम में कुल 8.57 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 80.66% ने 7 नवंबर को वोट डाला था। राज्य में कुल 10585 मतदाताओं ने घर पर वोट डाला था। मिजोरम में 7 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान हुआ था, जिसमें 80.66% वोटिंग दर्ज की गई। राज्य भर में 13 स्थानों पर मतगणना की जा रही है।

4 Dec 2023, 08:21:48 AM IST

Mizoram Election Results Live- मिजोरम में कड़ा है मुकाबला

Mizoram Election Results Live-  पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां मिजो नेशनल फ्रंट और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस भी यह चुनाव लड़ रही हैं।

4 Dec 2023, 08:08:46 AM IST

Mizoram Election Results Live- MNF या कांग्रेस? किसकी होगी वापसी

Mizoram Election Results Live- मिजोरम में मतगणना शुरू हो चुकी है। दो घंटे में यह साफ हो जाएगा कि कौन सी पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है। हालांकि एग्जिट पोल की बात करें तो पूर्वोत्तर राज्य में MNF के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। कांग्रेस और ZPM के पक्ष में जबरदस्त लहर बताई जा रही है।

4 Dec 2023, 08:00:46 AM IST

Mizoram Election Results Live- मिजोरम में मतगणना शुरू

Mizoram Election Results Live- 40 सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती की जा रही है। मतगणना के दौरान तमाम केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं।

4 Dec 2023, 07:48:52 AM IST

Mizoram Election Results Live: इन Exit Polls में भी MNF को बढ़त

जन की बात के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें, जेडपीएम को 15-25 सीटें, कांग्रेस को 5-9 सीटें और भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक मैट्रिज ने कहा कि एमएनएफ को 17-22, जेडपीएम को 7-12, कांग्रेस को 7-10 और भाजपा को 1-2 सीट मिल सकती है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने एमएनएफ को 14-18, जेडपीएम को 10-14, कांग्रेस को 9-13 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 

4 Dec 2023, 07:32:07 AM IST

Vidhansabha Chunav Results 2023 LIVE: Exit Poll में मिजोरम से क्या मिले रहे थे संकेत

Election Results 2023 LIVE: मिजोरम में, इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 40 सदस्यीय सदन में एमएनएफ को 14-18 सीटें, जेडपीएम को 12-16, कांग्रेस को 8-10 और भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं एबीपी न्यूज-सी वोटर ने कहा कि एमएनएफ को 15-21, जेडपीएम को 12-18 और कांग्रेस को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

4 Dec 2023, 07:11:55 AM IST

Vidhansabha Chunav Results 2023 LIVE: जब MNF ने कांग्रेस को सत्ता से हटाया

Election Results 2023 LIVE: साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मिजोरम में मिजोरम नेशनल फ्रंट यानी MNF ने 26 सीटें जीती थीं। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। तब ZPM ने 8 सीटों पर जीता हासिल की थी और कांग्रेस सिमटकर महज 5 पर आ गई थी। 2013 में यहां कांग्रेस ने 34 सीटें अपने नाम की थीं।

4 Dec 2023, 06:52:43 AM IST

Vidhansabha Chunav Results 2023 LIVE: MNF को कम से कम 25 सीटों पर जीत का भरोसा

Election Results 2023 LIVE: मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथांगा ने वोट डालने के बाद ही बड़ी जीत का दावा कर दिया था। 7 नवंबर को पत्रकारों से बात करते हुए विश्वास जताया कि उनकी पार्टी कम से कम 25 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। एमएनएफ सभी 40 सीटों पर राज्य में चुनाव लड़ रही है।

4 Dec 2023, 06:48:53 AM IST

Vidhansabha Chunav Results 2023 LIVE: एक ही चरण में 7 नवंबर को हुआ था मतदान

Election Results 2023 LIVE: मिजोरम में 40 सीटों वाली विधानसभा के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस पूर्वोत्तर राज्य में प्रभावशाली मतदान दर्ज किया गया। मिजोरम में एक ही चरण में चुनाव हुआ। इससे पहले अन्य 4 राज्यों के साथ ही मिजोरम के नतीजों की भी घोषणा की जानी थी।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।