50 की उम्र में 30 जैसी फिटनेस को कैसे मेंटेन रखती हैं शिल्पा, जानें योगा रूटीन
Shilpa Shetty Yoga Routine: शिल्पा शेट्टी फिट रहने के लिए योग का सहारा लेती हैं और अपने योगासन के वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। जिनसे पता चलता है कि वो फिट और एनर्जेटिक बने रहने के लिए किन योगासन को रूटीन में शामिल करती हैं।

शिल्पा शेट्टी 50 की उम्र में 30-35 की महिलाओं जैसी एनर्जी और फिटनेस रखती हैं। उनकी इतनी गजब फिगर और फिटनेस के लिए योग जिम्मेदार है। अक्सर शिल्पा अलग-अलग योगा पोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है। अपने यूट्यूब चैनल में शिल्पा फैंस को भी योग सिखा चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी फिट रहने के लिए इन योगासन को करती हैं।
मेडिटेशन है शामिल
शिल्पा योग के साथ रोजाना मेडिटेशन करती हैं। जिससे माइंड और बॉडी को शांत किया जा सके। रोजाना योग के बाद 10 मिनट वो प्राणायाम करती हैं। जिससे स्ट्रेस को कम किया जा सके।
नौकासन
नौकासन को बोट पोज कहते हैं और इस योगासन को करने के कई फायदे हैं। नौकासन हाथ-पैर की मसल्स को टोन करने के साथ ही पेट को कम करने और डाइजेशन को बेहतर करने में मदद करता है।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार शिल्पा के योग रूटीन में शामिल है। सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स करने से पूरी बॉडी में स्ट्रेचिंग होती है और मसल्स को टोन होने में मदद मिलती है।
वृक्षासन
सूर्य नमस्कार के साथ शिल्पा शेट्टी वृक्षासन को करती है। ये आसन बॉडी और माइंड को बैलेंस करने में मदद करता है। साथ ही पैरों को मजबूत बनाने और जोड़ों को फायदा पहुंचाता है।
वीरभद्रासन
वृक्षासन के साथ शिल्पा वीरभद्रासन करती हैं। जो घुटनों के जोड़, हिप्स और लेग्स को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को बैलेंस करने और फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है।
नटराजासन
वीरभद्रासन के साथ नटराजासन को शिल्पा शेट्टी करती हैं। जो बॉडी को बैलेंस करने के साथ ही शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे पूरे बॉडी की स्ट्रेंथ बनती है। फिट और फ्लैक्सिबल रहने के लिए ये योगासन बेहद जरूरी होते हैं।
प्रसारित पादोत्तानासन
इसके अलावा शिल्पा अक्सर अलग-अलग योगा पोज को रूटीन में शामिल करती हैं। जिससे बॉडी की स्ट्रेंथ और फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहे। इसी कड़ी में प्रसारित पादोत्तानासन भी शामिल है। जो कूल्हे में लचीलापन लाने में मदद करता है।
धनुरासन
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। जिसमे वो बताती हैं कि किन एक्सरसाज और योग की मदद से वो फिट रहती हैं। तीन योगा पोज को उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए शेयर किया था। जिसमे वो धनुरासन करते दिख रही हैं।
सेतु बद्धासन
ब्रिज पोज ना केवल हिप और कमर को मजबूत बनाता है। बल्कि इसकी मदद से जांघ और पेट की मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है। जिससे बढ़ती हुई उम्र में भी स्किन में खिंचाव बना रहता है।
चक्रासन
चक्रासन करने के लिए काफी सारी योग की प्रैक्टिस की जरूरत है। ये कोर मसल्स को स्ट्रांग बनाने के साथ ही कंधे, कमर और पैरों को भी स्ट्रेंथ देती है। शिल्पा की फिटनेस रूटीन में चक्रासन यानी व्हील पोज भी शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।