12-Year Sanghi Bhaiyadi Festival Celebrated in Semra Village बेड़ो के सेमरा में दो दिनी संगी भईयादी महोत्सव आयोजित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News12-Year Sanghi Bhaiyadi Festival Celebrated in Semra Village

बेड़ो के सेमरा में दो दिनी संगी भईयादी महोत्सव आयोजित

सेमरा गांव में शनिवार को 12 वर्ष में एक बार होने वाले 12 वर्षीय संगी भईयादी महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली और परंपरागत नाच गान के बाद सामूहिक भोज का आनंद लिया। यह महोत्सव...

Sat, 7 June 2025 09:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share
बेड़ो के सेमरा में दो दिनी संगी भईयादी महोत्सव आयोजित

बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सेमरा गांव में शनिवार को 12 साल में एक बार होनेवाले दो दिनी 12 वर्षीय संगी भईयादी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सेमरा गांव स्थित अखरा स्थल से ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली जो संगी गांव बारीडीह के लिए रवाना हुई। इसके बाद दोनों गांव के संगी भाई परंपरागत नाच गान करते हुए अखरास्थल पर पहुंचे, जहां रात में सामूहिक भोज के बाद बैठक हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यह महोत्सव 12 साल में एक बार मनाया जाता है जो जनजातीय क्षेत्र में संगी शब्द की महिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की अनमोल प्रेरणा देता है।

यह समारोह रविवार को संगी गांव बारीडीह से सेमरा गांव के ग्रामीणों की विदाई के बाद समाप्त हो जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने में पूर्व उपप्रमुख धनंजय कुमार राय, जिंगुआ टाना भगत, सुका महतो, फगुआ टाना भगत, वासुदेव उरांव, कुंवर महतो, ईश्वर गोप, महादेव उरांव, ग्राम प्रधान विनोद उरांव और विपिन राय समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने सराहनीय योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।