Jharkhand Coal Project Welcomes New PO MK Pandey with Gita भगवद् गीता देकर पीओ का किया स्वागत, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Coal Project Welcomes New PO MK Pandey with Gita

भगवद् गीता देकर पीओ का किया स्वागत

झारखंड उत्खनन परियोजना के नए पीओ एमके पांडेय का स्वागत झारखंड कोलियरी मजदूर युनियन के डालचंद महतो ने भगवद् गीता भेंट कर किया। महतो ने पांडेय से उम्मीद जताई कि वे रैयतों की अधिग्रहित भूमि के बदले नौकरी...

Sat, 7 June 2025 09:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
भगवद् गीता देकर पीओ का किया स्वागत

केदला, निज प्रतिनिधि। झारखंड उत्खनन परियोजना के नए पीओ एमके पांडेय को रैयत सह श्रमिक संगठन झारखंड कोलियरी मजदूर युनियन सीसीएल जोनल संयुक्त सचिव डालचंद महतो ने शनिवार को भगवद् गीता भेंट कर स्वागत किया। डालचंद महतो ने नए पीओ से कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है की आप परियोजना विस्तारीकरण के साथ ही रैयतों की अधिग्रहित भूमी के बदले उन्हें नौकरी और मुआवजा के लिए पहल करेंगे। वहीं पीओ पांडेय ने भरोसा देते हुए कहा कि सीसीएल की गाइड लाइन के अनुसार जो भी सहयोग बनेगा निश्चित रुप से करुंगा। मौके पर द्वारिक महतो, सुमन प्रकाश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।