साध्वियों के मंगल प्रवेश से मधुबन का माहौल हुआ भक्तिमय
पीरटांड़ में आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आचार्य समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका गुरमति माता जी और आर्यिका दृढ़मती माता जी का 42 साध्वियों के जत्थे के साथ मंगल प्रवेश हुआ। अक्षय...

पीरटांड़। सम्मेदशिखर मधुबन में आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की परम् शिष्या व अध्यात्म शिरोमणि आचार्य समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका गुरमति माता जी एवं आर्यिका दृढ़मती माता जी का बुधवार को ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। 42 साध्वी के जत्था के मंगल प्रवेश से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह गाजे-बाजे के साथ अगवानी की गई। बताया जाता है कि बुधवार को सम्मेदशिखर में अक्षय तृतीया के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के दिन जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान ऋषव देव की प्रथम आहार दिवस के रूप में विशेष पूजा प्रक्षाल किया गया।
श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंदिरों में पूजा अभिषेक शांतिधारा आरती व कई धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। भगवान ऋषवदेव की टोंक पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। आचार्य भगवन विद्या सागर जी महाराज के परम शिष्या एवं आचार्य समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती आर्यिका गुरमति माता जी व आर्यिका दृढमती माता जी ससंघ 42 साध्वियों का मंगल प्रवेश गुणायतन में हुआ। इस दौरान जगह जगह रंगोली बनाकर साध्वियों का स्वागत किया गया। जुलूस की शक्ल में साध्वियों का जत्था गुणायतन पहुंचा। जहां धार्मिक विधि- विधान से प्रवेश कराया गया। साध्वियों के प्रवेश के साथ ही कई धार्मिक विधियां पूरी की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।