वन नेशन वन इलेक्शन देश की बहुत बड़ी जरूरत : शारदा सिंह
महुदा में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने वन नेशन वन इलेक्शन पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से वित्तीय दबाव और विकास में बाधा आती है।...

महुदा, प्रतिनिधि। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के राधानगर स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश कुमार पटवारी ने किया। मुख्य वक्ता जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि देश में इस समय वन नेशन वन इलेक्शन की बहुत अधिक जरूरत है। देश में बार बार चुनाव होने से धन की काफी हानि होती है और बड़ी संख्या में मानव संपदा का उपयोग होता है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर कामकाज भी प्रभावित होता है। इससे विकास भी बाधित होता है। यदि पांच वर्ष में सिर्फ एक बार चुनाव होगा तो बहुत बड़ी मात्रा में धन की बचत होगी, जिसे हम विकास कार्यों में लगा सकते हैं। इससे हमारा देश बहुत जल्द विकसित राष्ट्र बन जाएगा। मुखिया महेश कुमार पटवारी ने कहा कि देश में बार बार चुनाव होने से बड़े स्तर पर सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे उनका मूल कार्य तो प्रभावित होता है साथ ही धन का भी बहुत बड़े स्तर पर प्रयोग होने से राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय दबाव बढ़ता है। चुनाव सामग्रियों का बड़े स्तर पर निर्माण और उनका उपयोग पर्यावरण पर विपरीत असर डालता है। पंचायत से लेकर प्रखंड एवं राज्य स्तर की विकास योजनाओं में बाधा आती है। सभी लोगों ने अपने समर्थन को लेकर एक एक पोस्टकार्ड राष्ट्रपति को भेजने का निर्णय लिया। मौके पर लालबाबू सिंह, सहदेव सिंह, सुग्रीव सिंह, हरिहर सिंह, कुलदीप सिंह, सलखू रवानी, विष्णु तुरी, तुलसी दास, बीरबल बाउरी, संजय पांडेय, ज्योति राय, बिनोद दास, मंजू देवी, सुकरी देवी, बेबी देवी, मुनिया देवी, चांद बेबी, रेखा देवी, पूनम देवी, मालती देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।