aur kitna george Shikhar dhawan Slams Pakistan cricket Shahid Afridi for Pahalgam terror attack comments और कितना गिरोगे, शाहिद अफरीदी को शिखर धवन की लताड़; पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहलगाम हमले पर उगला था जहर, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़aur kitna george Shikhar dhawan Slams Pakistan cricket Shahid Afridi for Pahalgam terror attack comments

और कितना गिरोगे, शाहिद अफरीदी को शिखर धवन की लताड़; पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहलगाम हमले पर उगला था जहर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पहलगाम हमले पर बयान देने के लिए शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने कहा है कि पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
और कितना गिरोगे, शाहिद अफरीदी को शिखर धवन की लताड़; पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहलगाम हमले पर उगला था जहर

पूर्व भारतीय क्रिकेटशिखर धवन ने पहलगाम हमले पर बयान देने के लिए शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने कहा है कि पहले ही इतना गिरे हुए हो, और कितना गिरोगे। गौरतलब है कि समा टीवी पर बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना के ऊपर सवाल उठाए थे। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की जमकर आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में शिखर धवन ने अफरीदी को जमकर सुनाया है। गौरतलब है कि शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धवन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की 288 पारियों में 10,867 रन बनाए हैं। वह भारत की 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।

अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ
शिखर धवन एक्स इसको लेकर एक्स पर लिखा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने लिखा कि कारगिल में भी हराया था। पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट्स पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। धवन ने शाहिद अफरीदी को मेंशन भी किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि हमें हमारी इंडियन आर्मी पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय, जय हिंद। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने ऐक्शन लेते हुए तमाम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें शोएब अख्तर, बासित अली, राशिद लतीफ और कामरान अकमल के नाम शामिल हैं।

सेना के अफसरों के साथ धवन का वीडियो
इससे पहले शिखर धवन ने भारतीय सेना के अफसरों के साथ एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह सैनिकों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। धवन ने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है। धवन ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘एक दिल, एक आवाज। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। भारत माता की जय। जय हिंद।’