मशाल प्रतियोगिता का आयोजन पर बच्चों में उत्साह
बड़हरिया में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के तहत खिलाड़ियों के चयन के लिए मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में कबड्डी, एथलेटिक्स, और फुटबॉल जैसे खेलों का उत्सव मनाया जा रहा है। बीईओ...

बड़हरिया। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में खिलाड़ियों के खोज अभियान के तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन पर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी का चुनाव किया जरहा है। सभी स्कूलों में कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबाल, फुटबॉल सहित अन्य खेलों को उत्सव के रूप में मना कर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रखंड के तमाम स्कूलों के हेडमास्टर प्रतियोगिता कराकर खिलाड़ियों का चयन कर रहे है जो संकुल स्तर पर कर रहे है। प्रखंड के बहुआरा कादिर, मकतब बहुआरा, सहित बड़हरिया स्कूल, नवलपुर संकुल, सदरपुर संकुल, लकड़ी दरगाह संकुल, औराई, खोड़ी पाकड़, सहित 14 स्कूलों में खेल के कई विधाएं हो रही है। बीईओ राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि खेल उत्सव में काफी बढ़चढकर बालिकाएं बेहतर कर रही है जिसको आगे आने का मौका मिलेगा। आज के दौर में बालिकाएं रेस, फुटबॉल, सहित अन्य खेलों में आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। जिससे अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर उसको आगे जाने का मौका मिलेगा। कहा किया शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम पर सभी स्कूलों आम खेल उत्सव मनाया जा रहा है। सभी शिक्षक भी खेल उत्सव के बारे में बच्चों को बताकर उसको प्रेरित कर रहे हैं। मौके पर श्रीभगवान यादव, मनोज सिंह, संतोष यादव रिंकू तिवारी, जितेंद्र यादव, महेश प्रभात, राजाराम मांझी, ब्रजेश कुमार, कृष्णा यादव, संतोष पंडित, निर्झर कुमार, रामजीवन भारद्वाज, संगीता कुमारी, दिलनवाज अहमद, जितेंद्र गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, जेपी गुप्ता, सतेंद्र पांडेय, श्यामदेव यादव, रूपेश द्विवेदी, ब्रिजहन मांझी, रिंकू तिवारी, बिपिन मिश्रा सहित तमाम शिक्षक मशाल प्रतियोगिता के आयोजन में भाग ले रहे हैं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।