Hindi Newsबिहार न्यूज़Sensation in Samastipur after bodies of three children found in well police detained mother bihar

कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से समस्तीपुर में सनसनी, पुलिस ने मां को डिटेन किया

  • तीन बच्चों का शव कुआं में मिलने से सनसनी फैल गयी। तीनों भाई बहन थे। मां पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 23 Feb 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से समस्तीपुर में सनसनी, पुलिस ने मां को डिटेन किया

बिहार के समस्तीपुर के मालीनगर गांव में रविवार को उस समय सनसनी मच गयी जब एक कुएं में तीन बच्चों की लाश मिली। तीनों बच्चे शनिवार की रात से गायब थे। पुलिस ने शक के आधार पर बच्चों की मां को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातें कही जा रही हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। डीएसपी विजय महतो ने जल्द कांड का उद्बेदन कर लेने का आश्वासन दिया है।

चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत वार्ड 8 मालीनगर गांव से शनिवार की रात से गायब तीन बच्चो का शव पुलिस ने बरामद किया है। वही संदेह के आधार पर बच्चे की माँ को हिरासत में लिया। घर से महज 15 गज के दूरी पर एक कुआं से तीनों का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक तीनों बच्चो की पहचान चंदन कुमार उर्फ लफुआ के 6 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार, 4 वर्ष की पुत्री तान्या कुमारी व 2 वर्ष का पुत्र तनिष्क कुमार बताया गया है।

ये भी पढ़ें:महाकुम्भ से लौट रहे स्कोर्पियो खड़ी ट्रक में घुसी, सीतामढ़ी के 7लोग जख्मी

घटना स्थल पर एफएसएल की टीम जांच में जुटी है। स्थानीय लोगो के अनुसार चंदन नया ऑटो खरीद कर लाया था। वही घर पर कर्जा होने की भी चर्चा हो रही है जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मां बाप के बीच झगड़ा से बच्चे परेशान थे। लोगों के समझाने का भी उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा था। आशंका है कि मां ने ही तीनों को कुएं में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें:5 हजार लेकर दारोगा बोला- जो तय हुआ उतना दीजिए, एसपी ने किया सस्पेंड

इस मामले में डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि बच्चे शनिवार की रात से गायब थे। उनकी तलाश की जा रही है। बच्चों की मां सीमा देवी पर हत्या कर देने का आरोप बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें